Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

लायंस क्लब फरीदाबाद ओल्ड ने करवाया गरीब लोगों का चैक-अप, संगीता चिलाना ने लंगर वितरण किया

मानव सेवा माधव सेवा है: बी.एम.शर्मा
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 11 जनवरी:
लायंस क्लब फरीदाबाद ओल्ड द्वारा सैक्टर-19 स्थित लायंस भवन में लगभग 1550 गरीब लोगों की आंखें, दांत, स्कीन का चैकअप एवं फिजियोथेरेपी की गयी तथा उनको भोजन करवाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेविका श्रीमती संगीता चिलाना ने लंगर वितरण करके किया। इस अवसर पर द्वितीय वीडीजी लॉयन बी.एम.शर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मानव सेवा माधव सेवा है और इस सेवा में सभी को आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर क्लब प्रधान लॉयन मुकेश अरोड़ा ने कहा कि लांयस क्लब समय-समय पर इस तरह के समाजसेवा के कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर मानव विद्या निकेतन स्कूल में 150 विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर सुनील अग्रवाल की तरफ से वितरित किये जायेंगे उसके पश्चात सायं लगभग 200 गरीब लोगों को सर्दी से बचने के लिए कंबल भी वितरित किये जायेंगे।
इस अवसर पर लायन आर.के. चिलाना ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को डीएवी कालेज एनआईटी में आईज एण्ड आर्गन डुनेशन ऐवयरनेस सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से डा. राणा, ए.के. सिंह हैड ऑफ डिपार्टमेंट सर्जरी व मुकेश अरोड़ा उपस्थित रहेंगे। इस सेमीनार में मुख्य अतिथि लॉयन जे.सी. वर्मा डिस्ट्रिक गर्वनर के अलावा मुख्य संसदीय सचिव श्रीमती सीमा त्रिखा एवं डा. प्रो. सतीश आहूजा सेमीनार को सम्बोधित करेंगे।
श्री चिलाना ने बताया कि इस सेमीनार में लगभग 500 से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर लॉयन मुकेश अरोडा, आर.के. चिलाना, ए.आर. वोहरा, डा० कुलभूषण, एस.वी. सचदेवा, अशोक अरोड़ा, जे.एम. मल्होत्रा, रवि शर्मा, प्रदीप गर्ग, संजय दत्ता, वितिन गर्ग, अनिल मित्तल, गिरीश अग्रवाल, श्याम प्रकाश, बी.एम. शर्मा, प्रवीन गर्ग व पुनीत ग्रोवर उपस्थित थे।
इस मौके पर लोगों के स्वास्थ्य की जांच डा. आर.सी.अग्रवाल, डा अर्पणा भाटिया, डा. दशरथ व डा. शुक्ला द्वारा की गयी।

Related posts

बेटे अंकित अमर की याद में उसका जन्मदिवस देखो अनिता प्रेम अमर परिवार ने Inner Wheel क्लब के बैनर तले कैसे मनाया?

Metro Plus

SRS स्कूल की अनिका ने मुक्केबाजी में जीता कांस्य पदक

Metro Plus

कड़े मुकाबले के बीच एमआरईआई की टीम ने जीता चैलेंज

Metro Plus