Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मानव रचना में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 153वीं जयंती

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 12 जनवरी:
मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में स्वामी विवेकानंद की 153वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानव रचना के फाउंडर चेयरमैन डॉ० ओपी भल्ला युवा सशक्तिकरण में विश्वास रखते थे। उनकी सोच के साथ नैशनल यूथ दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर निबंध लेखन, स्केचिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान के उच्च अधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन में रोशनी डालते हुए उनके बारे में स्टूडेंट्स को बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत डोक्यूमेंंटरी के साथ की गई। स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित डोक्यूमेंटरी दिखाई गई। इस डोक्यूमेंटरी के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में बताया गया। इसमें स्वामी विवेकानंद के द्वारा 1893 में शिकागों में दी गई स्पीच को भी दिखाया गया। वहीं निबंध व स्केचिंग के माध्यम से स्वामी विवेकानंद दी की खूबियों पर फोकस किया गया।
इस मौके पर एमआरआईयू के वाइस चांसलर डॉ० एनसी वाधवा ने कहा कि वल्र्ड में हजारों लोगों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं। युवाओं को उत्साह से भर देने वाली इस महान हस्ती के जन्मदिन पर देशभर में नैशनल यूथ दिवस मनाया जाता है। एमआरईआई में इस दिन को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।
IMG_0889

Related posts

भाजपा सरकार में कर्मचारियों को लाठियों के रूप में मिले अच्छे दिन: विकास चौधरी

Metro Plus

पुलिस कमिश्रर ने प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।

Metro Plus

दक्ष फाउंडेशन द्वारा 14 जनवरी को ख्याल अपने बुजुर्गों का के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

Metro Plus