Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

भाजपा नेता राहुल यादव द्वारा 24 जनवरी को किया जाएगा विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद 23 जनवरी: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दूसरा विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन 24 जनवरी को एनएचपीसी चौक बाईपास रोड सराय ख्वाजा में किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए युवा भाजपा नेता राहुल यादव ने बताया कि इस दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक विपुल गोयल, पूर्व भाजपा प्रत्याशी भाजपा राजेश नागर, प० टेकचंद शर्मा, किसान मोर्चा के महामंत्री दीपक त्यागी, व पूर्व पार्षद जितेंद्र यादव बिल्लु होंगे। यादव ने बताया कि इस दंगल को सफल बनाने में सोनू पहलवान, संदीप पहलवान, तारा पहलवान, रवि प्रधान, विनोद सुल्तान, पे्रम, रितेश, राजेश, अतुल, मनीष ने अपनी पूरी टीम के साथ मेहनत कर रहे हैं।
राहुल यादव ने बताया कि दंगल हमारी परंपरा व संस्कृति को जीवित रखता है। यह खेल एक ऐसा खेल है जो कि ग्रामीण पृष्ठ भूमि से जुड़ा हुआ है और आज भी हमारी ग्रामीण पृष्ठ भूमि में कई ऐसे पहलवान है जो कि किन्ही कारणवश अपनी प्रतिभा को दिखाने में पीछे रह गये है इसीलिए इस तरह के दंगलो का आयोजन किया जा रहा है ताकि वह अपनी प्रतिभा को उजागर कर सके।
यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने खिलाडिय़ों के लिए कई तरह की योजनाओं को क्रियान्वित किया हुआ है। जिससे गांव हो या शहर सभी खिलाड़ी लाभ उठा रहे है और हमारे देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस दंगल में 200 से अधिक पहलवानों के आने का अंदेंशा है। उन्होंने बताया कि पहला ईनाम 51 हजार रूपये, दूसरा ईनाम 31 हजार रूपये व तीसरा ईनाम 21 हजार रूपये का रखा गया है।

Related posts

विश्व साक्षरता दिवस पर हॉमर्टन स्कूल के छात्रों ने गरीब छात्रों को दिया ज्ञान

Metro Plus

मकान या दुकान पर जबरदस्ती कब्जा करने वालों के खिलाफ किया जाएगा केस दर्ज: राजेश नागर

Metro Plus

गौमाता को मारने का लाइसेंस देती है सरकार तो हिरण मारने पर सज़ा क्यों

Metro Plus