Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सावित्री पॉलिटेक्निक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 25 जनवरी: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन नेहरू ग्राउंड में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पॉलिटेक्निक के विभिन्न विभागों की छात्राओं ने ऐ मेरे वतन के लोगों, मेरे देश की धरती, दुल्हन चली व देश मेरा रंगीला जैसे गीत पर नृत्य किया। साथ ही जवानों को श्रद्वांजलि भी दी। छात्राओं ने विभिन्न कविताओं के जरिए से इस समारोह की महत्ता बखान की।
महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव, लाला लाजपत राय जैसे महान नेताओं के अथक प्रयास से हम भारतवासियों ने चैन की सास ली। उन्होंने हमें अंग्रेजों की दास्तां से मुक्त करवाया। इस दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे संविधान को अधिकारिक रूप से अपनाया गया। तब से हम इस पर्व को गणतंत्र दिवस के रूप में मना रहे है।
इस पर्व पर प्रधानाचार्य कमलेश शाह ने जहां शहीदों को नमन किया वहीं छात्राओं के जय भारत जय जवान के नारों से हाल गूंज उठा। सभी फैक्ल्टी मेंबर्स व छात्राओं ने राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का समापन किया।

92

Savitri

Related posts

MCF बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए अब करेगा संपतियों को सील और नीलाम।

Metro Plus

हरियाली Teej पर Seema Trikha ने एनएच.-2ए ब्लॉक पार्क में किया Plantation

Metro Plus

कांग्रेस की योजनाओं का फीता काटने में लगी भाजपा सरकार: तंवर

Metro Plus