Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फौगाट पब्लिक स्कूल बना वॉलीबाल चैम्पियन

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 28 जनवरी: नचौली स्थित लिंग्याज यूनिवर्सिटी में आयोजित दो- दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में फौगाट पब्लिक स्कूल सैक्टर-57 ने चैम्पियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने हिस्सा लिया।
फौगाट पब्लिक स्कूल ने अपने पहले मुकाबले में श्रीराम स्कूल जवाहर कॉलोनी को 25-10 से हराया। तीसरे मुकाबले में लिंग्याज पब्लिक स्कूल नचौली को हराकर प्रतियोगिता की ट्राफी अपने नाम की। उद्वघाटन लिंग्याज स्कूल के निदेशक तथा इनाम वितरण यूनिवर्सिटी के खेल निदेशक ने किया। इस मौके पर तमाम भागीदार स्कूलों के कोच लखन, संजय आर्य, राजकुमार, गिरीश, राहुल आदि उपस्थित थे।
बच्चों की जीत पर बधाई देते हुए फौगाट पब्लिक स्कूल के निदेशक सतीश फौगाट ने कहा कि विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास ही संस्थान का उद्वेश्य है। खेल खिलाडी के भीतर अनेकों गुणों का समावेश करता है जैसे नेतृत्व क्षमता, आपसी तालमेल है। सला अफजाई, जीत-हार में समरसता आदि।
स्कूल पहुंचने पर खिलाडिय़ों को फूल-माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर आगे बढ़ते रहने की कामना की। स्कूल स्टाफ रविंद्र शुक्ल, दीपचन्द डागर, लखन कोच, ज्योति भारद्वाज, कमला चौधरी, प्रधानाचार्या निकेता सिंह, चेयरमैन रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, 11 सालों में लगातार मजबूत हुआ सडक़ नेटवर्क, विपक्ष को हो रही दिक्कत: नायब सैनी

Metro Plus

भजन तथा ध्यान से मिलती है मानसिक संतुष्टि: देसाई

Metro Plus

JNU छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे कन्हैया कुमार का चल रहा है फरीदाबाद में ऑपरेशन ?

Metro Plus