Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

एसवीसी को-ऑपरेटिव बैंक ने रोटरी क्लब के सहयोग से लगाया नि:शुल्क हेल्थ चेक-अप कैम्प

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 29 जनवरी: एसवीसी को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद संस्कार के सहयोग से एक नि:शुल्क हेल्थ चेक-अप कैम्प का आयोजन किया गया। यह हेल्थ कैंप बैंक के खाताधारकों और आम जनता के लिये नि:शुल्क लगाया गया। इस कैंप का उद्घघाटन डी०आर० शर्मा, सेक्रेटरी रेडक्रॉस फरीदाबाद द्वारा किया गया। अन्य माननीय अतिथियों में डीसी मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल डॉ० ज्योति गुप्ता, पवन गुप्ता, राष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी, रोटरी क्लब के प्रधान रो० नवनीत गुम्बर, एसवीसी को-ऑपरेटिव बैंक के डीजीएम सुनील पुराणिक आदि विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस हेल्थ कैंप में लगभग 150-160 लोगों ने भाग लिया व विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लिया। इस चेक-अप कैंप में हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा ईएनटी, डायबिटीज, बीपी, जनरल फिजिशयन आदि की नि:शुल्क जांच की गयी। यह कैंप सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक चला। ब्रांच मैनेजर रवि मित्तल ने बताया बैंक समय-समय पर ऐसे कैंप का आयोजन करता रहता हैं और आगे भी करता रहेगा।
श्री मित्तल ने एसवीसी को ऑपरेटिव बैंक के विषय में बताते हुए कहा कि एसवीसी बैंक की स्थापना सन् 1906 में हुई थी। अभी एसवीसी बैंक भारत के सबसे पुराने बैंकों में से एक है। इसने कोऑपरेटिव बैंकिंग में अपनी एक अलग पहचान बनायी है। साथ ही साथ यह भारत का एक मात्र मल्टी-स्टेट शेहडुयल बैंक है जोकि 10 राज्यों में स्थित है। यह भारत का पहला और एकमात्र बैंक है जिसने जीनियस नाम का एक सॉफ्टवेयर बनाया है जोकि 80 से ज्यादा को-ऑपरेटिव बैंकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है। बैंक का साल 2014-15 का कुल व्यापार 20,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का रहा जिसमें 115 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया है। मित्तल ने कहा कि बैंक का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है और अभी बैंक कि कुल शाखाएं 193 है जिसमें 2500 से भी ज्यादा लोग कार्यरत है।

IMG-20160129-WA0069IMG-20160129-WA0069

Related posts

CA प्रदीप बंसल तीसरी बार बने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष।

Metro Plus

Inner Wheel पॉलीथीन फ्री India के लिए गांवों से काम करेगी: मधु नागपाल

Metro Plus

शिविर में योग गुरू बाबा रामदेव ने लोगों को योगासन सिखाया

Metro Plus