Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

नाबार्ड के डीडीएम निर्मल कुमार ने किया स्टालों का दौरा

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद 3 फरवरी:
सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में नाबार्ड आरंभ से ही हिस्सा लेता आ रहा है। इस बार भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए 45 स्टालों को यहां जनता के लिए लगाया गया है। यह उद्गार नाबार्ड के डीडीएम निर्मल कुमार ने आज मेले में नाबार्ड द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण करते हुए दी।
निर्मल ङ्क्षसह ने कहा कि नाबार्ड हस्तशिल्प से जुड़ा हुआ एक संस्थान है और हस्तशिल्प एक ऐसी कला है जिसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि हमारे इन स्टालों पर आने वाले पर्यटकों को बहुत कुछ खास मिलेगा जो उन्होंने आज तक देखा भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नाबार्ड का सदैव यही प्रयास रहा है।
इस मौके पर उन्होंने स्टालों पर आने वाले पर्यटकों से भी बातचीत की एवं नाबार्ड द्वारा लगाये गये स्टालों के बारे में विचार विमर्श किया।

Related posts

समाजसेवी अजय यादव ने जिला प्रशासन को सौंपी दो एम्बुलेंस

Metro Plus

पीयूष ग्रुप का डायरेक्टर पुनीत गोयल गिरफ्तार

Metro Plus

Grand Columbus में वॉलीबाल तथा ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Metro Plus