Metro Plus News
दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सूरजकुंड मेला में आए शिल्पकारों का हुजूम बना पर्यटकों के बीच आकर्षण का केन्द्र

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 6 फरवरी: कोई भी कला कलाकार के मन में उठते नित नये विचारों की उपज है जिसे वह अपने हुनर के द्वारा विभिन्न कलाओं के माध्यम से उनके प्रशंसकों तक पहुंचाता है। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सूरजकुंड मेला इन दिनों अनेकों ऐसे शिल्पकारो का हुजूम लेकर पर्यटकों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है जहां नित-प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक व मेला दर्शक मेला देखने पहुंच रहे हैं। इसी बीच स्टाल न०-793 पर अलवर राजस्थान से आये राम सोनी अपनी दशकों पुरानी विद्या पेपर कटिंग की शिल्पकला से मेला दर्शकों को रूबरू करा रहे हैं। राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हो चुके राम सोनी जोकि सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में कला मणि सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं अपनी अनूठी शिल्पकला के बारे में बताते हैं कि गोल्ड फॉल तथा पेपर पर कैंची से होने वाली कटिंग की कृतियां बनाने में एक घंटे से लेकर एक माह तक का समय लग जाता है। जिनकी 100 रूपये से लेकर 15 हजार रूपये तक शिल्प प्रेमियों के बीच कीमत रखी गयी है जिसे शिल्प प्रेमियों में विशेषकर इंटीरियर डिजाईन के व्यवसाय से जुड़े लोग खासा पंसद कर रहे हैं।Dipro

Related posts

सीमा त्रिखा ने विभीषिका विभाजन स्मारक पर किया ध्वजारोहण

Metro Plus

NIT 1C/113-114: अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ FIR करने के लिए MCF ने SHO को पत्र लिखा, MOR करेगा बेदखली के आदेश जारी?

Metro Plus

लाभार्थी महिला को दी जाती है हर महीने 1200 रूपये की सम्मान राशि

Metro Plus