Metro Plus News
गुड़गांवदिल्लीफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला सभ्यता, संस्कृति कलाओं का अपार संगम है: डी.एस.ढेसी

अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेला हस्तशिल्पियों के लिए एक ऐसा मंच है जहां से वह अपनी अनूठी शिल्प कलाओं को अपने शिल्पप्रेमियों से परिचित कराकर सम्मान प्राप्त करते हैं: डॉ० सुमिता मिश्रा
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 6 फरवरी: अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला सभ्यता, संस्कृति कलाओं का अपार संगम है, जहां आकर पर्यटकों कला प्रेमियों और दर्शकों को ना केवल प्रगतिशील हरियाणा प्रदेश अपितु देश-विदेश की महान संस्कृति लोक कालाओं रहन-सहन खान-पान सहित विभिन्न शिल्पकलाओं के दर्शन होते हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव डी.एस.ढेसी ने यह उद्गार फरीदाबाद में आयोजित 30वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले-2016 के सम्बंध में प्रकाशित सोविनयर के विमोचन के अवसर पर संबोधित करते हुए प्रकट किये। उन्होंने मेले के आयोजन पर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, देश-विदेश से आये कलाकारों को अपनी ओर से सफल आयोजन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेले में प्रदर्शित विभिन्न शिल्पकलाओं का अवलोकन करके आमजन को अलौकिक आनंद की अनुभूति होती है। इस अंतर्राष्ट्रीय मेले के मंच के माध्यम से कलाओं और कलाकारों को अपनी-अपनी आशाओं के अनुरूप सफलता की बुलंदियों को हासिल करने के सुअवसर मिलते हैं।
डी.एस. ढेसी ने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि इस मेले से आज की तेज रफ्तार से दौड़ रही दुनिया के कला प्रशंसकों एवं आम दर्शकों को देश-विदेश की लोक संस्कृति व नृत्य कलाओं के साथ-साथ उनकी महान संस्कृति व सभ्यता केा समन्वय में भी बहुत आयामी ज्ञान अर्जित होता है। मुख्य सचिव हरियाणा ने मेले में स्थापित अपने घर में जाकर अपने घर के माध्यम से प्रस्तुत किये गये हरियाणा संस्कृति से रूबरू कराते हुए लोक दृश्यों का अवलोकन किया वहीं मेले में स्थित विभिन्न स्टालों पर जाकर वहां की शिल्प कलाओं के बारे में शिल्पियों से व्यक्तिगत तौर से विचार विमर्श कर उनका मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव एवं सूरजकुंड मेला प्राधिकरण की उपाध्यक्षा डॉ० सुमिता मिश्रा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेला हस्तशिल्पियों के लिए एक ऐसा मंच है जहां से वह अपनी अनूठी शिल्प कलाओं को अपने शिल्प प्रेमियों से परिचित कराकर सम्मान प्राप्त करते हैं। डॉ० सुमिता मिश्रा ने विमोचित सोमिनयर के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि सोविनयर के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेला सम्बंधी महत्वपूर्ण जानकारी के अलावा डिजिटल इण्डिया, मेकइन इण्डिया, नारी सशक्तिकरण, कृषि पर्यटन, थीम स्टेट जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया गया है।

????????????????????????????????????
????????????????????????????????????

Surajkund Mela 3 Surajkund Mela 4 Surajkund Mela 5 Surajkund Mela 7 Surajkund Mela 8

????????????????????????????????????

Related posts

यूपीएससी परीक्षा में 17वी रैंक लाकर महक ने किया नाम रोशन: राजेश नागर

Metro Plus

पुरी प्राणयाम के आसपास लगाए जाएंगे 5000 फलदार, छायादार वृक्षों के पौधे: राजेश नागर

Metro Plus

पीयूष ग्रुप के मालिकों के खिलाफ भगवान ने कराया मुकदमा दर्ज

Metro Plus