Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सूरजकुंड में मनाया बसंत पंचमी महोत्सव विभिन्न स्पर्धाओं का हुआ आयोजन

युवक-युवतियों ने उड़ाई रंग-बिरंगी पतंगे पीले वस्त्रों में कलाकारों ने बसंत को किया नमन
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 13 फरवरी: 30वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में बसंत पंचमी के मौके पर आयोजित बैस्ट ड्रैस कम्पीटिशन में अपने-अपने आयु वर्ग में रजत जहान और डॅा० किरण गोयल ने बाजी मारी। विजेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में गुडग़ांव के जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरमन सिंह ठाकुर ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
शुक्रवार का दिन सूरजकुंड मेले में बसंत पंचमी महोत्सव को समर्पित रहा। यहां बसंत पंचमी को लेकर विभिन्न आयोजन किये गये। युवक-युवतियों के लिए पतंग उड़ाने के आयोजन को युवाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। युवक-युवतियों ने रंग-बिरंगी पतंगे उड़ाते हुए खूब आनंद लिया। इस दौरान पीले रंग के वस्त्र धारण करने का आह्वान किया गया था।
बसंत महोत्सव के मौके पर आयोजित बैस्ट ड्रैस कम्पीटिशन के अंतर्गत 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग में रजत जहान ने प्रथम, गरिमा ने द्वितीय व स्वाति ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस आयुवर्ग के विजेताओं को गुडग़ांव के जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरमन सिंह ठाकुर ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
दूसरे समूह में 28 से 38 वर्ष आयुवर्ग में डॉ० किरण गोयल विजेता बनी तथा विजय बाला ने द्वितीय और शिखा वशिष्ठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस आयुवर्ग के विजेताओं को बतौर मुख्य अतिथि गुडग़ांव मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश शर्मा ने पुरस्कृत किया।
तीसरे समूह में 39 से 50 वर्ष आयुवर्ग के महिला-पुरुषों की प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें सुनीता राठी ने प्रथम पुरस्कार जीता। द्वितीय स्थान पर मीनू रही और तृतीय स्थान नीलम को मिला। इस समूह में शाहीन को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। इस आयुवर्ग के विजेताओं को पलवल के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रशांत राणा ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
चौथे समूह के अंतर्गत 51 से 65 वर्ष आयुवर्ग में उषा रानी विजेता बनी तथा उप-विजेता का पुरस्कार ललिता को मिला। इस आयुवर्ग के विजेताओं को ज्ञान देवी पब्लिक स्कूल गुडग़ांव की निदेशक नीना यादव ने पुरस्कार प्रदान कर सुशोभित किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका आर्किटैक्ट धर्मवीर, डैकोरेटर मीनाक्षी शर्मा और असिस्टेंट आर्किटैक्ट अर्चना सूद ने कुशलतापूर्वक निभाई।

Kite flying competition marks the occasion of Basant Panchami at Surajkund Mela

Related posts

शिक्षाविद्व एवं रोटेरियन भारत शर्मा को एक साथ मातृ एवं पितृ शोक, अंतिम संस्कार मंगलवार, 5 दिसम्बर को सुबह 10 बजे होगा

Metro Plus

एचके बत्रा और आशीष जैन पुन: बने चैम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष व महासचिव

Metro Plus

फौगाट स्कूल की प्रिया बनी ओवरऑल मिस फेयरवेल

Metro Plus