Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सरस्वती शिशु सदन विद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद,15 फरवरी: बल्लभगढ़ चावला कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु सदन विद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें स्कूल के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से स्कूल के छात्रों ने प्रदर्शनी देखने पहुंचे अभिभावकों व आंगुुतकों को संदेश दिया कि हमारे जीवन में पेड़ों का क्या महत्व है। पर्यावरण को बचाए रखने के लिए हमारे आस-पास पेड़ों का होना कितना जरूरी है। नन्हे-मुन्हे छात्रों ने चिडिय़ा, फल, वर्षा, पर्यावरण आदि बनकर यह संदेश दिया कि बिना पेड़ों के उनका कोई अस्तिव नहीं है। इस मौके पर विद्यालय के सभी छात्रों ने शपथ ली कि वे अपने जन्मदिन के मौके पर एक-एक पौधा अवश्य लगाएंगे तथा अपने अन्य साथियों को इसके लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा छात्रों ने साईंस, कम्प्यूटर आदि मॉडलों का प्रदर्शन प्रदर्शनी के माध्यम से किया। विद्यालय में पहुंचे अभिभावकों व आगुंतकों ने छात्रों के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी खूब प्रसंशा की। इस मौके पर विद्यालय की डॉरेक्टर मंजुल माहेश्वरी, मुख्याध्यापिका सविता शेखावत ने विद्यालय में पहुंचे सभी अभिभावकों व आगुंतकों का धन्यवाद किया।

Photo-2

Related posts

सरस्वती शिशु सदन की 12वीं कक्षा के 21 छात्रों ने मेरिट प्राप्त की

Metro Plus

श्री राम जी धर्मार्थ को लेकर कंवल खत्री और जोगिंद्र चावला पर आरोपों की बौछार!

Metro Plus

गुलाब नबी आजाद ने कहा, लखन सिंगला ने अपने वजन के हिसाब से की है शानदार रैली

Metro Plus