Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा को मिला नया बल, निर्दलीय नेताओं ने थामा पार्टी का दामन

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

पंचकूला, 29 अप्रैल: पंचकुला स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली एवं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में कई जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे राव राम कुमार, निर्दलीय पार्षद दीपक यादव, पार्षद रश्मि यादव तथा पार्षद पवन यादव ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। सभी ने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए संगठन के साथ काम करने का संकल्प लिया।

CM नायब सिंह सैनी ने सभी नव-शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है तथा पार्टी में जुड़ रहे सम्मानित साथियों से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बल्लबगढ़ क्षेत्र में इन जनप्रतिनिधियों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

Related posts

डीआईपीआरओ देवेन्द्र शर्मा पर लग सकता है 25 हजार रुपये का जुर्माना

Metro Plus

क्षेत्र की हर समस्या का समाधान करवाना मेरा लक्ष्य है: दीपक चौधरी

Metro Plus

छात्रों को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल प्रशिक्षण के लिए मानव रचना और अमृता हॉस्पिटल आगे आया!

Metro Plus