Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सचिन ठाकुर को पंचकूला चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 29 अप्रैल: पंचकूला नगर निगम चुनाव प्रचार संगठन द्वारा सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर भाजपा युवा मोर्चा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी पंचकुला नगर निगम विपुल गोयल, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, संगठन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सभी सम्माननीय मार्गदर्शकों का हृदय से धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने एक युवा कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए गर्व का विषय है।

सचिन ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान, मेहनत और समर्पण को प्राथमिकता देती है। पार्टी द्वारा दिया गया यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाने का संकल्प लेता हूं।

उन्होंने कहा कि पंचकूला नगर निगम चुनाव में संगठन को मजबूती प्रदान करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

सचिन ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को परिवार का सदस्य मानकर सम्मान दिया जाता है और समय-समय पर आगे बढऩे का अवसर प्रदान किए जाते है।

अंत में उन्होंने शीर्ष, प्रदेश और जिला नेतृत्व के साथ-साथ सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से पार्टी द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूर्ण सफल बनाया जाएगा।

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मनाया दशहरा पर्व

Metro Plus

Delhi Scholars International स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड परीक्षा में लहराया सफलता का परचम।

Metro Plus

NCLT और कोर्ट आदेशों का पालन ना करने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्यवाई: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus