Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादहरियाणा

CEO शिखा ने अधिकारियों को दिए स्वच्छता अभियान सफल बनाने के निर्देश

21 से 27 मई तक चलेगा ग्रामीण स्वच्छता जागरूकता अभियान: CEO शिखा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 20 मई: मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिखा की अध्यक्षता में मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), ग्रामीण विकास विकास विभाग, हरियाणा चंडीगढ़ की अनुपालना में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों एवं उप मंडल अभियंता पंचायती राज, फरीदाबाद की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में CEO जिला परिषद शिखा ने बताया कि उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में ग्रामीण आंचल में दिनांक 21 मई से 27 मई तक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026 अनुसार सभी ग्राम पंचायतों एवं उनके गांव में घर-घर से कूड़ा उठाने एवं उसका प्रबंधन कूड़े के ढेरों तथा बल्क वेस्ट जैनरेटर की पहचान की जाए।

उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर कूड़े को घरेलू स्तर पर 4 प्रकार के कूडों को घरेलू स्तर पर अलग-अलग करने बारे ग्राम वासियों को जागरूक किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र में यदि कही भी कूड़े के ढेर है तो उनकी भी साफ-सफाई कराई जानी हैं। इसके साथ साथ नागरिको को सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा ना फैलाने हेतू शपथ दिलाकर जागरूक किया जाएगा। इस बारे में ग्राम पंचायत सदस्यों, आंगनवाड़ी वर्करों, व स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं के माध्यम से भी ग्राम निवासियों को भी कूडे के उचित प्रबंधन के बारे जागरूक किया जाएगा।

बैठक में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंशू डागर, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कुमारी आरती, एसडीई पंचायती राज साबिर एवं विक्की स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला कार्यक्रम प्रबंधक उपेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

Related posts

नवीन चौधरी ने ध्वजारोहण करते हुए भारत को सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बताया

Metro Plus

आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में रखने में बाधा डाली तो होगा केस दर्ज!

Metro Plus

मंत्री विपुल गोयल ने ठंड से सुरक्षित रात बिताने के रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण

Metro Plus