Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

प्रसिद्ध उद्योगपति अरूण बजाज बेस्ट एमएसएमई कंपनी के अवार्ड से नवाजे गए

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 23 फरवरी: शहर की औद्योगिक संस्था लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के प्रधान एवं शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति अरूण बजाज को बेस्ट एमएसएमई कंपनी के अवार्ड से नवाजा गया है। अरूण बजाज को यह अवार्ड चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में केन्द्रीय माइक्रो, स्माल, मध्यम इंटरप्राइजेज (एमएसएमई) मंत्री कलराज मिश्र ने देकर सम्मानित किया। श्री बजाज को यह अवार्ड उनकी कंपनी बजाज नॉयलान एंड प्लास्टिक को मध्यम श्रेणी की बेस्ट कंपनी चुने जाने पर मिला है। श्री बजाज को उक्त अवार्ड मिलने पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जैन, वैश्य समन्वय समिति के कॉर्डिनेटर एवं क्राऊन ग्रुप के वाईस चेयरमैन जे.पी. गुप्ता, रमेश झंवर, गौतम चौधरी, ऋषि अग्रवाल, भारत विकास परिषद के राजकुमार अग्रवाल, रोटरी इंटरनेशनल के पीडीजी रमेश अग्रवाल, एमएएफ के प्रधान नरेश वर्मा तथा कवि दिनेश रघुवंशी आदि शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें बंधाई दी है।
गौरतलब रहे कि श्री बजाज शहर की जानी-मानी सामाजिक संस्था मानव सेवा समिति के चेयरमैन हैै तथा शहर की अनेकों सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं।

Related posts

डेंगू व मलेरिया के मच्छरों को मारने के लिए पूरे जिले में जोर-शोर से की जा रही फोगिंग: डॉ० अमित कुमार अग्रवाल

Metro Plus

Dynasty School में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं बचपन की यादों से संबंधित कार्यक्रम किए गए।

Metro Plus

तहसीलदार कार्यालय का कर्मचारी बन सुरजकुंड मेले में घूम रहा था, धर दबोचा, टूरिज्म पर उठे सवाल!

Metro Plus