Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

नालंदा स्कूल में प्रसिद्व शिक्षाविद डॉ० एम.पी. सिंह का सम्मान

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 2 मार्च: दयालपुर स्थित नालंदा बाल सी० सै० स्कूल के वार्षिकोत्सव पर प्रसिद्व शिक्षाविद डॉ० एम.पी. सिंह का स्वाग्त व सम्मान किया गया। डॉ० एम.पी.सिंह के बारे में मुख्यातिथि पूर्व विधायक राजेन्द्र बिंसला ने कहा कि डॉ० एम.पी. सिंह ने हर क्षेत्र में अपने विद्धव्ता का परचम फहराया है। यह सरकारी विभागो में अवेतनिक सेवाएं देकर एक इतिहास बना रहे है और कुछ विभागों के नॉडल अधिकारी भी है। इन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में प्रशंसनिय व अनुकरणीय कार्य किए है। जगह-जगह पर सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर रक्तदान शिविरों का आयोजन कराया है और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण फरीदाबाद के तहत विषय विशेष बतोर आपादा प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य किया है। शिक्षा के क्षेत्र में अनेको पुस्तके लिखी है और विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व संस्कार पर कार्य किया है व वक्तव्य दिया है। आरटी फरीदाबाद के द्वारा आयोजित रोड सेफ्टी पर पूरे फरीदाबाद में लोगों को जागरूक किया है। इस मौके पर आटाली सरकारी हाई स्कूल के रिटायर्ड मुख्याध्यापक महेन्द्र कुमार, रिटायर्ड डीपी, गांव के सरपंच हुड्डा व स्कूल के चेयरमैन, अध्यापक आदि मौजूद थे।

Related posts

‘एसआरएस वैल्यू बाजार’ का विस्तार कुरूक्षेत्र और गाजियाबाद में भी

Metro Plus

MCF कमिश्नर ने दो सहायक अभियंताओं को लपेटा, नोटिस जारी

Metro Plus

एडवांस्ड इंस्टीट्यूशंस में नए छात्रों के स्वागत में फ्रैशर्स फिएस्टा-2015 का आयोजन

Metro Plus