Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

संपत्तिकर जमा न करने पर करीब 13 प्रॉपर्टी सील, 38 लाख रुपए से ज़्यादा का टैक्स था बकाया!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 27 मार्च  नगर निगम द्वारा बल्लभगढ़ जोन में लगभग 13 संपत्तियों को सील किया गया है जिनके ऊपर लगभग 38 लाख रुपए से ज़्यादा का टैक्स बकाया था। सीलिंग कार्यवाही के दौरान चंदावली जोन, एनआईटी और गोंच्छी एरिया वर्कशॉप में रेस्टोरेंट और दुकानों को भी सील किया गया । 

नगर निगम द्वारा बकाया प्रॉपर्टी टैक्स मालिकों पर कार्यवाही लगातार जारी है और इस मामले में चंदावली जोन में करीब 4 प्रॉपर्टी यूनिटों को सील किया गया है, बाकी एनआईटी में सीलिंग कार्यवाही की गई ।

निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के आदेशों पर एडिशनल कमिश्नर स्वनिल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में यह अभियान निगम की टीम ने अलग अलग जगहों पर चलाया है ।

निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम को प्राप्त होने वाला टैक्स शहर के विकास में लगाया जाता है इसलिए सभी अपना टैक्स समय पर नगर निगम में जमा कराएं ताकि फरीदाबाद शहर का विकास और तेज गति से शुरू किया जा सके।

Related posts

GST की दरों में कमी से जहां ग्राहक को फायदा होगा, वहीं व्यापारियों व उद्योग जगत को भी फायदा होगा: प्रदीप बंसल

Metro Plus

Vidyasagar के विद्यार्थियों ने बेहतर परीक्षा परिणाम देकर किया शिक्षक व अभिभावकों को गौरवान्वित: दीपक यादव

Metro Plus

निगमायुक्त सोनल गोयल ने इको ग्रीन के अधिकारियों के साथ की एक बैठक

Metro Plus