Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

वाईएमसीए विश्वविद्यालय के वार्षिक उत्सव एलीमेंट्स कलमायका-2016 का आगाज फ्लैश मॉब से हुआ

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 11 मार्च: वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक एवं तकनीकी उत्सव एलीमेंट्स कलमायका-2016 का आगाज फ्लैश मॉब से हुआ। जोकि एक सरप्राइजिंग इवेंट था। विवेकानंद मंच के सौजन्य से आयोजित इस इवेंट में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से लेकर अध्यापकों तथा कर्मचारियों डीजे के गानों पर थिरकते नजर आये। लगभग आधा घंटा चले इस फ्लैश मॉब में विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती की।
मैकनेक्सट क्लब द्वारा कई प्रकार की रोबो रेस आयोजित की जा रही है और इस क्लब ने स्क्रैप वस्तुओं से एक रोबोट भी तैयार किया है। जोकि उत्सव में खासतौर पर प्रदर्शित किया गया है। इस रोबोट को वोली नाम दिया गया है। जोकि एक फिल्मी किरदार पर आधारित है। क्लब के सदस्य अमित श्योराण ने बताया कि उनका क्लब विश्वविद्यालय में तकनीकी गतिविधियों को प्रोत्साहित करता है और कलमायका के दौरान प्रतिवर्ष रोबोटिक इवेंट विशेष रूप से रखे जाते है।
हैमर ऑफ थोर हॉलीवुड के मशहूर फिल्मी किरदार थोर का हथौड़ा भी आकर्षण का केन्द्र है जिसे सृजन क्लब द्वारा बनाया गया है। स्क्रैप से बना यह भारी-भरकम हथौड़ा मॉरवल कॉमिक्स के सुपर हीरो थोर की याद दिलाता है। जिसे थोर के सिवा कोई नहीं उठा सकता।
सृजन क्लब द्वारा आयोजित अंतरंग कला प्रदर्शनी में इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच की झलक देखने को मिलती है। इस प्रदर्शन में लगाई गई कृतियों को चारकोल एवं स्केच से बनाया गया है। प्रदर्शनी मुगल मधुबनी तथा अमूर्त चित्रकारी का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से संबंध रखने के बावजूद विद्यार्थियों की कला के प्रति रचनात्मक सोच में कोई कमी नहीं है।
वेन मेनोर- सृजन क्लब द्वारा तैयार किये गये इस सेक्शन में हॉलीवुड एवं मॉरवल कॉमिक के सुपर हीरोज को जगह दी गई है। इसमें आयनमैन की प्रतिकृति रखी गई है जबकि अन्य सुपर हीरो के बड़ी पोस्टर लगाये गये है।
मेटेलिक गिटार-सृजन क्लब द्वारा फोटो शूट के लिए तैयार किये गये इस विशेष सेक्शन में स्क्रेप वस्तुओं से तैयार किया गया बड़ा गिटार रखा गया है जोकि सभी को फोटो शूट के लिए प्रेरित करता है।
द मिनियन्स- सभी के चहेते एनिमेटिड़ किरदार मिनियन्स की प्रतिकृति भी उत्सव में आकर्षण का केन्द्र है। सृजन क्लब द्वारा तैयार की गई मिनियन्स की प्रतिकृति एक बेहतरीन फोटो शूट का अवसर भी प्रदान करती है। विद्यार्थी हो या अध्यापक सभी मिनियन्स के साथ फोटो खिचवाने में विशेष दिलचस्पी ले रहे है।

CF04

CF08

CF07

Related posts

कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने सैकड़ों के साथ किया प्रतिमा के समक्ष नमन

Metro Plus

नरेन्द्र गुप्ता को दिया उद्योगपतियों ने अपना खुला समर्थन, देखे कैसे?

Metro Plus

कांग्रेसी नेता एजाज खान ने किया स्व. इन्दिरा गांधी व सरदार पटेल को याद

Metro Plus