Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मानव रचना शैक्षणिक संस्थान इनोस्किल 2016 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरू

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 12 मार्च: मानव रचना शैक्षणिक संस्थान एमआरईआई 24 अप्रैल 2016 को इनोस्किल 2016 का आयोजन करने जा रहा है। इनोस्किल का आयोजन हर साल फाउंडर डे के अवसर पर एमआरईआई के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
इस साल इनोस्किल बेहतर व नई सोच के साथ तैयार किए गए प्रोजेक्ट इनोवेशनल पवेलियन में प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके लिए देश के अलग-अलग स्कूलों कॉलेजों व यूनिवर्सिटियों से आवेदन मांगे गए हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के प्रेजिडेंट डॉ० प्रशांत भल्ला ने कहा कि पहली बार शहर में इनोस्किल 2016 कई टैक शो लेकर आएगा। इसमें क्वाडकोप्टर शो एलईडी डांस विद म्यूजिक वायरलैस चैस मोटर शो व गेमिंग शो आदि देखने को मिलेंगे।
यह है अलग-अलग कैटिगरी
-इंटरनैट ऑफ इंग्स
-रोबोटिक्स एंड कंट्रोल
-हेल्थ एंड वैलनेस
-मोबाइल एप डिवेलपमेंट
-गेमिंग
-इंजीनियरिंग डिजाइन
-रिन्यूवेब्ल एनर्जी
-सिक्युरिटी सोल्यूशन्स
-ब्रिज डिजाइनिंग
-वियरेब्ल टेक्नोलॉजी
खोपचे में होगा इंडस्ट्री के साथ डिस्कशन
इनोस्किल 2016 इंडस्ट्री को अपना प्रोडक्ट को प्रदर्शित करने का एक प्लेटफार्म देगा। इनोस्किल में एक खोपचा नाम से पवेलियन बनाया जाएगा। इसमें स्टूडेंट्स इंडस्ट्री के लोगों के साथ डिस्कशन कर पाएंगे। स्टूडेंट अपने इनोवेटिव प्रोजेक्ट के लिए इनवैस्टर्स से आमने सामने बात कर पाएंगे व उनको प्रोडक्ट की विस्तृत जानकारी दे पाएंगे।
एक्सपर्ट करेंगे बातचीत
इनोस्किल में स्टूडेंट्स को अलग-अलग क्षेत्रों के एक्सपर्ट से बातचीत करने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स को स्मार्ट सिटी स्पोट्र्स प्रमोशन स्टार्टअप्स डिजिटल मार्केटिंग एंड इंडस्ट्रियल पॉलिसी आदि के बारे में भी एक्सपर्ट जानकारी देंगे।

Related posts

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने क्षेत्र के विकास एवं इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए जारी फंडिंग के लिए आभार व्यक्त किया

Metro Plus

एल्पाईन वैली बोर्डिंग के स्कूली बच्चों ने लिया मैट्रो का मजा

Metro Plus

बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

Metro Plus