Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

वाईएमसीए में पूल कैंपस ड्राइव का आयोजन

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 15 मार्च: वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के सहयोग से आईटी क्षेत्र में परामर्श तथा तकनीकी
सेवा प्रदाता कंपनी नागारो द्वारा विद्यार्थियों की प्लेसमेंट के लिए 15 मार्च को विश्वविद्यालय परिसर में पूल कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जायेगा, जिसमें फरीदाबाद व एनसीआर के शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 650 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए वाईएमसीए विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा ट्रेनी सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट की भर्ती के लिए रखे गये भर्ती अभियान में कम्प्यूटर साइंस, आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स संकायों में बी.टेक एवं एम.टेक के अलावा एम.सी.ए. के वर्ष 2016 बैच के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। कंपनी द्वारा 3.5 लाख रूपये के प्रारंभिक वेतन की पेशकश की गई है।

भर्ती प्रक्रिया के अतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। भर्ती अभियान में वाईएमसीए विश्वविद्यालय के अलावा मानव रचना कॉलेज आफ इंजीनियरिंग, फरीदाबाद एचएमआर इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी, दिल्ली तथा गुरू तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी, दिल्ली के विद्यार्थी भी हिस्सा ले रहे है

Related posts

भारत बंद-ट्रेन पर पथराव इंजन में तोडफ़ोड पत्रकारों पर हमला घरों के सीसीटीवी तोड़े

Metro Plus

सरकारी स्कूलों की दशा को सुधारा जाएगा: सीमा त्रिखा

Metro Plus

श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव: अमर बंसल छाडिय़ा

Metro Plus