Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

RWA द्वारा धूमधाम से निकाली गई भगवान गणपति की शोभा यात्रा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 6 सितंबर: गणपति बप्पा मौरेया अगली बरस तू जल्दी आ, जैसे जयकारों के बीच एनआईटी नंबर-1 स्थित ए-ब्लॉक से भगवान गणपति को विसर्जन के लिए भावभीनी विदाई दी गई। श्रद्धालुओं में भगवान गणपति विसर्जन को लेकर जोरदार उत्साह था। ढोल नगाड़ों के बीच नाचते गाते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति से प्रार्थना की कि गणपति बप्पा अगली बरस तुम जल्दी आना।
एनआईटी नंबर-1 आरडब्ल्यूए के तत्वावधान में भगवान गणपति की प्रतिमा भक्त अनिल कोहली एवं नीरू कोहली के निवास पर स्थापित की गई। प्रतिदिन आरती, पूजा अर्चना के बीच भगवान गणपति की सेवा की गई। भगवान गणपति की पूजा अर्चना के बाद हर रोज प्रसाद वितरण भी किया जाता था।
गणपति विसर्जन से पूर्व ए-ब्लॉक में बड़े स्तर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात भगवान को विसर्जन के लिए विदाई दी गई। सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने ढोलों की थाप पर पहले पूरे ब्लॉक में भगवान गणपति की शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल सैंकड़ों भक्तों ने उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इसके बाद दिल्ली कांलिदी कुंज के लिए भगवान को विदा किया गया।
इस अवसर पर सैंकड़ों लोगों नें विसर्जन यात्रा में हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से अनिल कोहली, नीरू कोहली, अशोक बत्रा, महेंद्र कपूर, राजा शर्मा, आशा शर्मा, बिन्नी बत्रा, हरीश बत्तरा, संगीता सहगल, आनंद , गीता बत्तरा, रंजना सहगल, हनी नरूला, सन्नी,साहिल सहगल, साहिल शर्मा, गिरीश, विनोद बत्तरा, हन्नी खट्टा, सन्नी नरूला, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related posts

बिना दहेज के शादी करने की होड़ ला सकती है बड़ा बदलाव: विपुल गोयल

Metro Plus

मुख्यमंत्री के रोड़ शो को विकास उत्सव के रुप में मनाएगी बडखल की जनता: सीमा त्रिखा

Metro Plus

आशा ज्योति विद्यापीठ में नन्हे सितारों के लिए मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

Metro Plus