Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत समारोह का किया गया आयोजन

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 17 मार्च: मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में पांचवी क्लास के स्टूडेंट्स के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय से माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश कर रहे पांचवी कक्षा के स्टूडेंट्स डिग्री प्राप्त कर काफी खुश व उत्साहित दिखाई दिए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित करके की गई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रिटायर्ड कर्नल वीके गौड़ पहुंचे। उन्होंने स्टूडेंट्स को उनके परिश्रम के फल के रूप में डिग्री प्रदान करते हुए बधाई दी और कहा कि भविष्य में भी इसी परिश्रम के साथ सही दिशा में बढ़ते रहे।
इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमति ममता वाधवा ने कहा कि प्राथमिक स्तर से माध्यमिक स्तर की शिक्षा में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। लेकिन जिस तरह से अब तक परिश्रम किया है। अगर वैसे ही करते रहे, तो कुछ भी मुश्किल नहीं लगेगा। उन्होंने स्टूडेंट्स व उनके परिजनों को इस दिन के लिए बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने परिजनों को स्कूल की उपलब्धियों से अवग्त कराया।
दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। इसमें चौथी क्लास की वंशी व कनन शामिल रहे। जहां एक ओर वंशी ने छोटी सी आयु में किताब द एडवैंचर विद सैंटा लिखकर स्कूल को गौरांवित किया। वहीं कनन ने अपनी गणितीय कौशल से लिम्बा बुक ऑफ रेकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाकर स्कूल का नाम रोशन किया।

IMG_5188

IMG_5095

Related posts

साईंधाम में ईनरव्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टॉउन के सहयोग से करवाया गया 16 जोड़ों का सामूहिक विवाह

Metro Plus

सब का साथ-सब का विकास की नीति पर चल रही है प्रदेश सरकार: खट्टर

Metro Plus

पढ़े-लिखे लोग ही लड़ सकेंगे अब पंचायती चुनाव

Metro Plus