Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सीनियर सिटीजन फोरम ने किया भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल का जोरदार स्वागत।

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 14 सितंबर:
सीनियर सिटीजन फोरम ने फरीदाबाद-89 विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल का जोरदार स्वागत किया और सैक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की समस्याओं से भी अवगत कराया।

भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल ने उपस्थित सभी सीनियर सिटीजन को आश्वासन दिया कि इस बार सभी रूके हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान जो विकास कार्य हुए थे, वह तो पूरे हुए ही हैं और साथ ही जो भी कोई मूलभूत समस्याएं सैक्टर-7-9 की हैं, उन्हें भी वह हर हाल में पूरा करेंगे।

वहीं सीनियर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष यशपाल दत्ता ने भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल को बताया कि सैक्टर-7 शहर के सबसे नीचे होने के कारण यहां बरसाती पानी की समस्या है। यशपाल दत्ता ने बताया कि आपके कार्यकाल में जो पीने के पानी के लिए यमुना रैनिवल परियोजना का कार्य किया था, वह अब तक पूर्ण नहीं हो पाया। इसे शीघ्र ही चालू करने की व्यवस्था करें। इस पर विपुल गोयल ने वादा किया कि जो भी काम अधूरे रह गए हैं, उन्हें इस मौजूदा कार्यकाल में पूरा कर देंगे। आप मुझे यहां से पूर्ण समर्थन दें और विधायक बनाएंगे तो वह हरसंभव कार्य, जो इस क्षेत्र की जनता के लिए जरूरी है, पूरा करेंगे। भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल के आश्वासन के बाद सभी ने एक स्वर में कहा कि वह उन्हें यहां से भारी बहुमत से जीताकर विधानसभा में पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर सीनियर सिटीजन फोरम के महासचिव सतपाल सिंह, चंद्रभान वर्मा, अशोक नागपाल, करण सिंह, ओमप्रकाश, एडवोकेट अशोक अरोड़ा, रमेश ठुकराल, नागरमल गुप्ता, श्याम सुंदर, वी.के. शर्मा, भीमसेन बागिंया, आर.के. गुलानी, धर्मपाल बागिंया और महिलाओं में सत्यवती सेठी, आशा दत्त सहित सैकड़ों की संख्या में सीनियर सिटीजन मौजूद थे।

Related posts

Rotary Club Mid Town ने की आईसीआरए स्कूल में बच्चों को किताबें वितरित

Metro Plus

Kundan Green Valley के विद्यार्थियों ने 12वीं परीक्षा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Metro Plus

हरियाणा की बेटियां अपनी सफलता से देश में बन रही है उदाहरण: राजकुमार वोहरा

Metro Plus