Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को वितरित की गई 5 लाख की स्कॉलरशिप

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 28 मार्च: शिक्षा के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी कैसे निभाई जाए इसका एक अनुपम उदाहरण विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल है। उक्त विचार प्रकट करते हुए श्री एमएल रोहिल्ला, एक्सईएन, डीएचबीवीएन एवं बिजेन्द्र सिंह, तहसीलदार बल्लभगढ़ ने कहा कि जिस प्रकार विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सैक्टर-2 शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है वह अपने आप में सराहनीय है।
श्री रोहिल्ला एवं श्री सिंह स्कूल के प्रोत्साहन दिवस आयोजन पर मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार प्रकट कर रहे थे। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल मैनेजमैंट शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती। इसी कड़ी में स्कूल ने बच्चों के लिए स्कॉलरशिप प्रोग्राम तैयार किया, जो इस वर्ष बढ़कर 5 लाख रुपए हो गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने प्ले कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की। श्री यादव ने इस अवसर पर कहा कि स्कूल की शुरूआत से ही शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया और बच्चों के लिए स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाई गई ताकि बच्चे अपनी मेहनत को फलीभूत होते देख और मेहनत और लगन से शिक्षा अर्जन में जुट जाएं। और स्कूल के स्टॉफ, बच्चों की लगन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफल भी हुआ और इस वर्ष स्कॉलरशिप राशि 5 लाख रुपए पहुंच गई है। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि बच्चों को और मेहनत और लगन से पढऩे और आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर स्कूल की हेडमिस्टरेस ज्योति चौधरी ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि आगामी सेशन में भी बच्चों के लिए शिक्षा के साथ-साथ अन्य प्रोत्साहन देने वाली एक्टिविटीज का आयोजन किया जाता रहेगा। स्ॉक्लरशिप को श्त प्रतिशत उपस्थिति, आर्ट एंड क्राफ्ट में अच्छे बच्चे, डांस और शिक्षा की श्रेणी में बांटा गया था। इस अवसर पर स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले बच्चों में अंश भारद्वाज (प्ले लिली), आर्यन मौर्या (प्ले डेजी), सात्विक (नर्सरी-रोज), देवांश कश्यप (नर्सरी-लोटस), उद्देश्य (प्रेप क्लॉस), बादल (कक्षा-1) शामिल थे। इस अवसर पर स्कूल के एकेडमिक डॉयरेक्टर श्री सीएल गोयल, दिलीप यादव, प्रदीप परमार, रामनिवास राठी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Vidyasagar 1

Related posts

समाजसेवी अनिल गर्ग ने सरकारी स्कूल की छात्राओं को भेंट की साईकिलें! देखें क्यों?

Metro Plus

इंटरनेट की आधुनिक तकनीक द्वारा मस्ती की पाठशाला का सफल समापन

Metro Plus

Sai Dham ने किया स्त्री रोग विशेषज्ञ सविता कुमारी को नारी शक्ति पुरस्कार-2020 से सम्मानित

Metro Plus