Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

ग्रेन्ड कोलम्बस स्कूल के छात्र ने किया स्वर्ण पदक हासिल

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 29 मार्च: शैक्षणिक क्षेत्र के साथ-साथ सैक्टर-16ए स्थित ग्रेन्ड कोलम्बस इन्टरनेशनल स्कूल विभिन्न प्रकार के खेलों में भी अपनी विशेष उपलब्धियों के लिए एक अलग पहचान रखता है। यहां के विद्यार्थी खेलों में अब तक कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके है। हाल ही में ग्रेन्ड कोलम्बस इन्टरनेशनल स्कूल के नौंवी कक्षा के छात्र आकाश सिंह ने ताईक्वांडों प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल का अपने साथ-साथ स्कूल का नाम भी रोशन किया है। यह प्रतियोगिता गत् 27 मार्च को बघौला (पलवल) में आयोजित की गई थी। स्कूल के छात्र आकाश सिंह ने मात्र 14 वर्ष की आयु के अन्तर्गत इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता का वजन वर्ग 55.60 किलोग्राम था। स्कूल की इस विशेष उपलब्धि के कारण पूरे विद्यालय में गर्व तथा उल्लास का वातावरण बना हुआ है।
स्कूल के एम.डी. सुरेश चंद्र ने इस उपलब्धि के लिए आकाश के परिवार को विशेष तौर पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

Surajkund Mela offers a platform for buyers and exporters

Metro Plus

महेन्द्र प्रताप का दावा, सांसद बने तो जनता के सम्मान को झुकने नहीं देंगे और विकास को प्राथमिकता।

Metro Plus

फीस आने के बावजूद अध्यापकों को नहीं दे रहे हैं तनख्वाह, मंच ने लगाया आरोप!

Metro Plus