Metro Plus News
फरीदाबाद

अतिक्रमण का मारा, सैक्टर-7 हमारा

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 जनवरी: सैक्टर-7 हुडा मार्किट में दुकानदारों ने जहां पार्किंग व फुटपाथों पर अवैध अतिक्रमण कर रखा है, वहीं झुग्गियां डलवाकर उनसे किराया तक भी वसूला जा रहा है। हालांकि कल वीरवार को हुडा के तोडफ़ोड़ दस्ते ने मार्किट की पार्किंग में रखे एक टैंट वाले का कुछ सामान हटवाकर खानापूर्ति करते हुए या कहिए अधिकारियों को दिखाने के लिए अपने कर्तव्य की इतिश्री तो कर ली लेकिन उस झुग्गी को छेड़ा तक नहीं जिससे किराया वसूली किए जाने की खबर है।
जी हां, हम बात का रहे हैं सैक्टर-7 हुडा मार्किट में पवन स्टूडियो के पीछे स्थित उस पार्किंग की जहां एक टैंट वाले ने अपना टैंट का सामान डालकर कब्जा किया हुआ है। वहीं एक झुग्गी भी है जहां बताते हैं कि रात के अंधेरे में वो सब काम होते है जिससे समाज लज्जित होता है।
जानकारों के मुताबिक सोशल मीडिया में अतिक्रमण की खबर वायरल होने तथा हुडा के इस्टेट ऑफिसर द्वारा इस मामले में कार्यवाही करने के आदेश पर हुडा का तोडफ़ोड़ दस्ता वहां पहुंचा तो जरूर लेकिन किया कोई खास नहीं। इसके पीछे क्या वजह रही, ये तो वो ही जाने लेकिन जिस तरह से खानापूर्ति की गई उससे हुडा अधिकारियों की मंशा नजर आती है। मार्किट में अभी भी रखे टैंट वाले के सैकड़ों लोहे के पाईप मार्किट की सुन्दरता को पलीता लगा रहे हैं। एक कारण यह भी हो सकता है कि चूंकि हुडा के इस्टेट ऑफिसर 31 जनवरी को रिटायर होने जा रहे हैं, इसलिए दिखाने के लिए उन्होंने वहां से थोड़ा-बहुत सामान हटवा दिया हो।
जो भी हो, जिस तरीके से हुडा द्वारा यह कार्यवाही की गई है उससे हुडा के तोडफ़ोड़ विभाग पर शक की सुईं घूम रही है कि दाल में कुछ काला जरूर है।

 

 

Related posts

समाधान शिविरों से मिल रही लोगों को सीधी राहत: ADC सतबीर मान

Metro Plus

आखें दान कर हो गए अमर पलवल के बिशन सिंह गुलाटी

Metro Plus

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

Metro Plus