Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मित्र मंडल सैक्टर-3 द्वारा निकाली गई महा-शोभा यात्रा

श्री गणगौर उत्सव मनाया
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 4 अप्रैल: मित्र मंडल सैक्टर-3 द्वारा श्री गणगौर उत्सव मनाया गया। महा शोभा यात्रा सैक्टर-3 से समाज के बच्चों और बुर्जुगों व महिलाओं ने मिलकर नचाते गाते हुए पुरे मार्किट में शोभा यात्रा निकली गई। सभी मारवाड़ी लोगों ने मिलकर इस यात्रा को भव्य रूप प्रदान किया। गणगौर माता यानि की मां पार्वती की पूजा की जाती है। पार्वती के अवतार के रूप में गणगौर माता व भगवान शंकर के अवतार के रूप में ईश्वर की पूजा की जाती है। प्राचीन समय में पार्वती ने शंकर भगवान को पती (वर) रूप में पाने के लिए व्रत और तपस्या की। शंकर भगवान तपस्या से प्रसन्न हो गए और वरदान मांगने के लिए कहा पार्वती ने उन्हें वर रूप में पाने की इच्छा जाहिर की तो पार्वती की मनोकामना पूरी हुई और उनसे शादी हो गयी। बस उसी दिन से कुंवारी लड़कियां मन इच्छित वर पाने के लिए ईश्वर और गणगौर की पूजा करती है। सुहागिन स्त्री पति की लम्बी आयु के लिए पूजा करती है। मित्र मंडल हर साल इस का आयोजन करता है। सभी राजस्थानियों को अपने समाज से जोडऩे का प्रयास करते है।
इस मौके पर राजस्थानी गणगौर गीत गोर रे गणगौर माता खोल किवाड़ी बहार खड़ी तेरी पूजन हाली और राजस्थानी लोगो गीत भी गए। इन गीतो पर सभी नचाते गाते हुए पुरे मार्किट में शोभा यात्रा निकली गई।
संस्था के अध्यक्ष पवन सूरजगडिय़ा ने बताया कि इसकी नींव बीते 35 सालों पहले रखी थी ताकि अपने समाज की संस्कृति को जीवित रखा जा सके। अपने आने वाली पीड़ी यह संस्कृति अपने जीवन में अवतरित रख सके। यह शोभा यात्रा पुरे सैक्टर-3 में निकाली गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विमल सूरजगडिय़ा, श्रावण रिणवा, विमल खण्डेलवाल, मधुसुधन माटोलिया, सत्यप्रकाश शर्मा, योगेश तिवाड़ी, अमित शर्मा, कैलाश जोशी, गोपाल भदानी, सुशील बहेती, सागर जोशी, संतलाल भाटी, अशोक तोशनीवाल, अनुज शर्मा, अमित शर्मा, ललित तिवारी, बाबू भदानी और महिलाओं और बच्चों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया।

gangor 2

gangor 7

gangor 4

Related posts

स्कूल के सिक्योरिटी गॉर्ड की बेटी ने जीता लैपटॉप

Metro Plus

नैना चौटाला का आरोप, अजय सिंह चौटाला के परिवार को मक्खी की तरह पार्टी से बाहर निकालना चाहते हैं कुछ लोग

Metro Plus

सर्वजातीय परिचय सम्मेलन में 72 जोड़ों ने आपस में विवाह करने की सहमति जताई

Metro Plus