Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

प्रजापति संघर्ष समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

जस्प्रीत कौर
फरीदाबाद, 5 अप्रैल: प्रजापति संघर्ष समिति द्वारा ओल्ड फरीदाबाद भूड कालोनी स्थित नवज्योति पब्लिक स्कूल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के अनुज बलजीत कौशिक बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। इस अवसर पर रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान-महादान हैं, यह दुनिया का सबसे पुनित कार्य हैं जिसमें एक व्यक्ति किसी अंजान व्यक्ति का रक्तदान करके उसकी जिंदगी बचाता है। उन्होने कहा कि समाजसेवी संस्थाओ को इस तरह के शिविर लगाने चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगो को आवश्यकता पडने पर रक्त की पूर्ति की जा सके। हर स्वस्थ युवक को रक्तदान करना चाहिए, रक्तदान करने से कोई हानि नही होती। हमारा शरीर रक्तदान करने के बाद अपने आप ही चौबीस घण्टो के अन्दर रक्त की पूर्ति कर लेता है। जो व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान करता हैं उसको हार्ट अटैक नही होता। उन्होने कहा कि उन्होने स्वयं कई बार रक्तदान किया है तथा अपने परिवार के सदस्यो को भी इसके लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं, जिससे प्रभावित हो कर उनके परिवार के सदस्य भी समय-समय पर रक्तदान करते रहते हैं।
इस रक्तदान शिविर में पंहुचने पर बलजीत कौशिक का प्रजापति संघर्ष समिति के अध्यक्ष गिरिराज और बी.के. हस्पताल के डाक्टरो की टीम ने स्वागत किया। इस शिविर में 47 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर अनिल शर्मा पार्षद, सह सचिव तेजराम भगत जी, महेन्द्र प्रजापति, रमेश सहगल, मुन्शीराम, चन्दर तंवर, डा. ओम प्रकाश, रोहताश कुमार, पदमसिंह, लालचंद आदि उपस्थित थे।

Related posts

आने वाला समय इलैक्ट्रिक वाहनों का ही होगा: राजेश नागर

Metro Plus

सामाजिक विकास मंच ने सुमित गौड़ के कार्यालय पर मनाया 5वां स्थापना दिवस

Metro Plus

द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपने क्लब व जिले का परचम लहराया

Metro Plus