Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

एल्पाईन वैली बोर्डिंग के स्कूली बच्चों ने लिया मैट्रो का मजा

मुजेसर से बदरपुर तक बच्चों को कराया स्कूल प्रबंधन ने मैट्रो में सफर
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 30 अक्तूबर:
एल्पाईन वैली बोर्डिंग स्कूल करनेरा के स्कूल प्रबंधन ने अपने स्कूली बच्चों को मैट्रो रेल यात्रा का मजा दिलाया। बच्चों को स्कूल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि किस प्रकार मैट्रो का रेल टिकट लेकर मैट्रो में सफर किया जा सकता है। स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूली बच्चों को मुजेसर से बदरपुर तक सफर कराया गया। सफर के दौरान उन्हें मैट्रो के सिस्टम के बारे में पूरी जानकारी दी गई। बच्चों ने भी सफर का पूरा आनंद लिया।
स्कूल की प्रिंसिपल कुलविन्द्र कौर और डॉयरेक्टर निधि ठाकुर ने बताया कि मैट्रो रेल यात्रा पर बच्चों को ले जाने का उद्देश्य उन्हें मैट्रो ट्रेन के बारे में सभी जानकारी देना था। ताकि बच्चों को मैट्रो से संबंधित सभी बातों के बारे में ज्ञान हो। उन्होंने कहा कि इस कार्य में मैट्रो स्टॉफ ने भी उनका पूरा सहयोग किया।IMG-20151029-WA0041

Related posts

युवाओं के समग्र विकास के लिए खेल अत्यंत आवश्यक है: अमन गोयल

Metro Plus

Vidya Mandir School में इंटरस्कूल क्विज और टेक टास्क में नन्हें वैज्ञानिकों ने दिखाई अदभुत प्रतिभा

Metro Plus

फर्जी दस्तावेजों से बने सैंकड़ों जन-प्रतिनिधि जा सकते हैं सलाखों के पीछे : चुनाव रद्द होने पर दीपक मंगला व सरकार को लग सकता है झटका

Metro Plus