Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मानव सेवा समिति ने नव सम्वतसर के अवसर पर यज्ञ हवन व काव्य पाठ का आयोजन किया

फरीदाबाद, 8 अप्रैल(नवीन गुप्ता): मानव सेवा समिति ने विक्रमी सम्वत: 2073 नव सम्वतसर के अवसर पर सैक्टर-10 मानव भवन में यज्ञ, हवन व काव्य पाठ का आयोजन किया। गायत्री परिवार के सहयोग से आयोजित इस यज्ञ, हवन में मानव परिवार के अध्यक्ष पवन गुप्ता, चेयरमैन अरूण बजाज, महासचिव कैलाश शर्मा, महिला सैल की चेयरमैन ऊषा किरण शर्मा अन्य पदाधिकारी अरूण आहूजा, बांकेलाल, राज राठी, कमला वर्मा, बाबूराम गुप्ता, सैक्टर-7-10 मार्किट एसोसिएशन के प्रधान वासुदेव अरोड़ा, तिलकराज शर्मा, मीरा माथुर, जसवंत सिंह, मदनलाल, जगदीश माहेश्वरी आदि ने भाग लेकर मानव कल्याण की कामना के लिए प्रभु से प्रार्थना की। सभी ने एक-दूसरे को चंदन टीका लगाकर व कलावा बांधकर एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। यज्ञ के समापन के बाद काव्य पाठ का आयोजन किया गया जिसमें मानव परिवार के वरिष्ठ सदस्य मदनमोहन भाटिया, रघुनाथ गंभीर, कमला वर्मा, देवेन्द्र कुमार, राजकिशोर गुप्ता ने नव वर्ष की कविता गीत सुनाकर हिन्दू नव वर्ष की गरिमा व महत्ता के बारे में बताया।
IMG_9331

Related posts

मनोहर ने दूर की बुर्जुगों की परेशानी, अब सरकार कराएगी तीर्थ यात्रा: राजीव जेटली

Metro Plus

जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने डॉ०भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्वांजलि

Metro Plus

मानव सेवा समिति ने करवाया 230 मरीजों की आंखों का उपचार

Metro Plus