Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

उपायुक्त ने ली जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक

पलवल, 9 अप्रैल (नवीन गुप्ता): उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुसूचित जातियों/जन जातियों के व्यक्तियों पर अत्याचार-ज्यादतियों के निवारण करने के लिए रोकथाम-उपायों तथा संबन्धित केसों के निपटान कार्य की समीक्षा की।
लघु सचिवालय में हुई जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में उपायुक्त ने कहा कि निर्धारित नियमानुसार संबंधित मामलों के निपटान के लिए समय पर औपचारिकताएं एवं कार्यवाहियां पूर्ण की जाएं ताकि पात्रों को समय पर सहायता-राहत मिल सके। रोकथाम-उपायों के संबंध में समिति के सदस्य सक्रियता एवं कत्र्तव्य परायणता के साथ कार्य करें। उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक नियमित रूप से की जाएगी।
बैठक के दौरान जिला कल्याण अधिकारी राजेन्द्र सांगवान ने बताया कि ग्त वित्तीय वर्ष के दौरान विभिन्न मामलों में 40 लाख रूपये के लगभग पात्रों को सहायता-राहत के रूप में दिए गए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक बलबीर सिंह व सदस्य मौजूद थे।
20160408_112459

Related posts

6 से 8 नवम्बर तक चलेगी सब-जूनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता

Metro Plus

मानव रचना ने रिलायंस जियो इन्फोक लिमिटेड के साथ किया एमओयू साइन

Metro Plus

Advanced Education में रोटरी क्लब ग्रेस ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर

Metro Plus