Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भड़ाना के भाई को भाजपा देगी भरपूर मान सम्मान: खटटर

महेश गुप्ता
फरीदाबाद, 11 अप्रैल: एनआईटी से विधायक नगेंद्र भड़ाना के अनुज मनबीर भड़ाना व उनकी धर्मपत्नी एवं नगर निगम फरीदाबाद की निवर्तमान पार्षद संयोगिता भड़ाना ने आज विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री कृषणपाल गुर्जर ने दोनों का भाजपा में स्वागत करते हुए पूरा मान-सम्मान देने की बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला, विधायक विपुल गोयल, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री संदीप जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र चौधरी, अजय गौड़, राजेश नागर, नयनपाल रावत, सुरेंद्र तेवतिया, ओमप्रकाश रक्षवाल, कविंद्र फागना, राजीव जेटली, राधेश्याम कालड़ा, सुबोध भड़ाना, राजकुमार वोहरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा उपायुक्त चंद्रशेखर, पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी, अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगमायुक्त डा. आदित्य दहिया, हूडा प्रशासक डा. गरिमा मितल, फरीदाबाद के एसडीएम महाबीर प्रसाद तथा उप पुलिस आयुक्त पूर्ण चंद पंवार सहित जिला प्रशासन के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

शहरवासियों से अपील नालियों के ऊपर न बनाए चबूतरे, सफाई में आती है अड़चन: गौरव आंतिल

Metro Plus

उद्यमियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा प्रदान करने के लिये उपायुक्त की अध्यक्षता में किया जाएगा कमेटी का गठन: उपायुक्त

Metro Plus

Online पढ़ाई के नाम पर शारीरिक रोगों की भट्टी में झोंका जा रहा है मासूम बच्चों को!

Metro Plus