Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सरस्वती शिशु सदन में बैशाखी का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया

आप सबके प्रयासों से एक स्वच्छ तिगांव का निर्माण होगा: वाईके माहेश्वरी
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 14 अप्रैल (नवीन गुप्ता): तिगांव स्थित सरस्वती शिशु सदन में बैशाखी का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के ैचेयरमैन वाईके माहेश्वरी ने तिगांव के नवनिर्वाचित सरपंचों, जिला परिषद सदस्य, ब्लाक समिति सदस्यों एवं समस्त पंचों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्हे छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य रूप से तिगांव सरपंच ज्ञानेन्द्र नागर उर्फ पप्पू, रिंकू जौडला, जिला परिषद की सदस्य पूनम अधाना, ब्लाक समिति चेयरमैन जगदीश अधाना, ब्लाक समिति सदस्य तेजसिंह अधाना, महेश नागर, अंजे नागर व समस्त पंचायत मैंबर मौजूद थे। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन श्री माहेश्वरी ने अपने सबोंधन में कहा कि इस पंचायत का हर सदस्य युवा एंव नई सोच से परिपूर्ण है इसलिए उन्हें भरोसा है कि आप सबके प्रयासों से एक स्वच्छ तिगांव का निर्माण होगा।

DSC00577

DSC00568

Related posts

कृष्णपाल ने कहा, मतदाताओं ने मन बनाया हुआ है भाजपा को वोट देने का

Metro Plus

Delhi Scholars International में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Metro Plus

सीमा जैन महिला कांग्रेस की प्रवक्ता व उपाध्यक्ष नियुक्त

Metro Plus