Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया गया ‘आईसी इंजन पर शॉट टर्म कोर्स का आयोजन

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 22 दिसम्बर: वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए ‘आईसी इंजनÓ पर एक शॉट टर्म कोर्स का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस पा्ठ्यक्रम कार्यक्रम को राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर),चंडीगढ़ द्वारा गुगल हैंगहाउट का प्रयोग करते हुए संचालित किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के समन्वयक डॉ० राजीव साहा ने बताया कि यह कार्यक्रम मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के चेयरमैन डॉ० एमएल अग्रवाल की देखरेख में आयोजित किया गया। डॉ० अतुल शर्मा कार्यक्रम के सह समन्वयक थे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 15 संकाय सदस्यों ने हिस्सा लिया तथा संबंधित विषय पर नवीनतम जानकारी हासिल की।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के संचालन के लिए एक एलईडी प्रोजेक्टर, वेबकैम, माइक और न्यूनतम 500 केबीपीएस बैडविडथ क्षमता के इंटरनेट की आवश्यकता होती है और विश्वविद्यालय का मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग आवश्यक उपकरणों एवं सुविधा से पूर्णत: सुसज्जित है।
डा० एमएल अग्रवाल ने बताया कि सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से संचालित होने वाले कार्यक्रमों के काफी लाभ है। इस तरह के कार्यक्रमों में दूर-दराज के क्षेत्रों के प्रतिभागी भी भाग ले सकते है और कार्यक्रम के संचालन पर होने वाला खर्च भी काफी कम आता है। इसके साथ-साथ संबंधित विषय पर लाइव चैट से विशेषज्ञों से संवाद भी किया जा है। उन्होंने कहा कि सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से संचालित होने वाले ऑनलाइन फैकल्टी डेवलेपमेंट कार्यक्रमों से शिक्षकों को नवीनतम जानकारी हासिल करने में काफी लाभ होगा।

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्राओं ने फ्रेशर पार्टी में मचाया धमाल

Metro Plus

भाजपा नेताओं के कार्यालयों से चल रहा SIR अभियान लोकतंत्र के लिए खतरा: रोहित नागर

Metro Plus

छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच देने की सोच है सांसद खेल महोत्सव: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus