Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद के सीनियर सिटीजनों ने देश के सामने पेश की अच्छी मिशाल

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 19 अप्रैल (नवीन गुप्ता): सदियों से बड़े बुजुर्ग हमें अच्छी सीख देते रहें हैं अब भी देते हैं । फरीदाबाद के ग्रीन वैली के सीनियर सिटीजनों ने समय व्यतीत करने का एक एतिहासिक तरीका निकाला है जो पूरे देश के लिए एक मिशाल साबित कर सकते हैं । ग्रीन वैली के सीनियर सिटीजन सुबह सैर के वक्त सैर भी करते हैं और हाँथ में थैला वगैरा लिए रहते हैं और जहां कूड़ा करकट दिखता है उसे थैले में डालकर एक तय जगह पर डालते हैं। कुछ ही दिनों में इन बुजुर्गों ने ग्रीन वैली को पूरी तरह से गन्दगीमुक्त बना दिया है और क्षेत्र में एक भी गंदगी, कूड़ा करकट, पोलोथीन ढूढ़ने से नहीं मिलती । ये बुजुर्ग सुबह ही नहीं शाम को भी ऐसा करते हैं और दिन में भी कहीं आते जाते सड़क पर कोई वस्तु या पोलोथीन दिखाई पड़ती है तो उसे उठा कूड़े के डिब्बे में डाले वगैर अगला कदम आगे नहीं बढ़ाते । क्षेत्र के निवासी सतीश कुमार गुप्ता का कहना है अब इन बड़े बुजुर्गों को सफाई करता देख क्षेत्र के युवक और बच्चे भी ऐसा करने लगे हैं जिस कारण ग्रीन वैली पूरी तरह से गंदगी मुक्त रहती है। गुप्ता के अनुसार कुछ महीने पहले इन सीनियर सिटीजनों में आपस में विचार किया कि हम क्षेत्र को गंदगी मुक्त बनाएंगे और अब हम किसी भी पोलोथीन को सड़क पर नहीं रहने देंगे और स्थानीय निवासियों को समझाया  कि या तो वो पोलोथीन का प्रयोग न करें और भूल से प्रयोग भी करें तो उसे नाली में न फेंकें कूड़ेदान में डालें। गुप्ता के अनुसार इन सीनियर सिटीजनों के सुझाव को ग्रीन वैली के लोगों ने माना और अब इस क्षेत्र काफी हद तक पोलोथीन का प्रयोग बंद कर दिया गया है । इस टीम से कई ऐसे सीनियर सिटीजन जुड़े हैं जो काफी बड़े पदों पर काम कर चुके हैं । सीनियर सिटीजनों की टीम के सदस्य आर अरुण धवन का कहना है कि हम सब सचेत होंगे तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत का सपना पूरा होगा । उन्होंने पूरे देश के लोगों से अपील की है कि अपने क्षेत्र को साफ़ रखने के लिए आगे कदम बढ़ायें ताकि स्वच्छ भारत का सपना जल्द पूरा हो इसके साथ साथ हमें तमाम बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा । इस सीनियर सिटीजनों की इस टीम में सुरेश चन्द्र सहगल, के एन सिंगला, सुरिंद्र सिंह, डी के सिंह, मिस्टर पण्डिता, एस के सक्सेना, डाक़्टर गोविन्द, बी डी मलोचा, प्रकाश ददलानी, तपस कुमार मित्रा, देवेन्द्र कुमार शर्मा,  शिव शंकर सिंह आदि शामिल हैं ।

Related posts

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूलों के छात्रों ने दी अलग-अलग विषयों पर प्रस्तुति

Metro Plus

नहीं होंगे बंद 5, 10 और 100 रुपये के पुराने नोट!

Metro Plus

मेट्रो अस्पताल में 3डी तकनीक द्वारा एक साथ किया घुटना एवं कूल्हे का सफल आप्रेशन

Metro Plus