Metro Plus News
Uncategorizedएजुकेशनफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा प्रिशा अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर First आई

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
ग्रेटर फरीदाबाद, 15 जनवरी: दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-88, के छात्रों ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। विश्व के लगभग 30 देशों में साईंस ओलम्पियाड फाऊंडेशन की तरफ से आयोजित किए जाने वाले आईएमओ में विद्यालय की छात्रा प्रिशा राव ने अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इसके साथ ही विद्यालय के पांच अन्य छात्रों ने भी अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर टॉप 35 में स्थान प्राप्त किया है। देवांश गर्ग ने छठी, कार्तिक वाष्र्णेय ने 10वीं, वान्या अग्रवाल ने 17वीं, जशांक कौशिक ने 27वीं तथा निर्भय छाबड़ा ने 34वी रैंक प्राप्त की। साथ ही विद्यालय के 7 छात्रों ंका द्वितीय स्तर के लिए भी चयन हुआ है। इसके अलावा विद्यालय के अन्य छात्रों ने 8 स्वर्ण, 9 रजत व 9 कांस्य पदक भी प्राप्त किए।
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन टी.एस.दलाल, प्रबंधक, प्रयास दलाल व मुख्याध्यापिका श्रीमती रश्मि सिंह ने छात्रों, उनके अभिभावकों ंव शिक्षकों को बधाई दी है।

Related posts

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को लेकर आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल किया लोगों को जागरूक

Metro Plus

उद्योग मंत्री विपुल गोयल का एफआईए ने किया सम्मान

Metro Plus

भाटिया सेवक समाज द्वारा नि:शुल्क आखों की जांच एवं आप्रेशन कैम्प लगाया गया

Metro Plus