Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

प्रयास वेलफेयर सोसायटी का वार्षिक उत्सव रविवार को धूम-धाम से मनाया जाएगा

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 23 अप्रैल (नवीन गुप्ता): प्रयास सोशल वेलफेयर सोसायटी (रजि०) द्वारा अपना 17वां वार्षिक उत्सव एवं यूनिफार्म व किताब वितरण समारोह बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। सैक्टर-64 स्थित प्रयास भवन में रविवार 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस समारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रो०रामबिलास शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे जबकि विधायक विपुल गोयल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक मूलचंद शर्मा, फिल्म अभिनेता एवं टीवी एक्टर सुरेन्द्रपाल, मानव रचना यूनिवर्सिटी के चांसलर डा० प्रशांत भल्ला तथा पीडीजी रो० डा०सुशील खुराना मौजूद होंगे। यह जानकारी प्रयास सोशल वेलफेयर सोसायटी के प्रधान जगत मदान तथा सीईओ गायत्री चर्तुवेदी ने दी। इनके मुताबिक इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग तथा उद्योगपति उपस्थित होंगे।

Related posts

फरीदाबाद IMT एसोसिएशन की AGM में की गई एसोसिएशन के प्रयासों एवं उपलब्धियों पर चर्चा।

Metro Plus

जन-भागीदारी से ही सफल होगा स्वच्छता अभियान: शिखा अंतिल

Metro Plus

बाल दिवस के उपलक्ष्य में प्रशासन की ओर से रन फॉर फन समारोह का आयोजन

Metro Plus