Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागीय प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 27 जनवरी: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर फरीदाबाद में जिला स्तरीय समारोह का गरिमामयी भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों और गणत्रंत दिवस परेड में भाग लेने वाले विभागों को सम्मानित किया। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सभी सम्मानित प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।

DC कार्यालय से सुनील कुमार, जिला रेड क्रॉस सोसायटी से इनर व्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद Industrial Town की प्रधान मनीता सिंगला, पुलिस विभाग से निरीक्षक राजेश कुमार, शिक्षा विभाग से सरोज बाला व अरविन्द, क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, शिशुपाल, अपराध शाखा से विजय तथा साइबर शाखा से विमल राय, सेंट्रल पुलिस से पीएसआई ऋतु, मुख्य परिचालन अधिकारी अपराजिता वर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से डॉ० आनंद प्रकाश, जिला खेल अधिकारी मनीष रावत, युवा प्रतिभागियों में निकुंज तंवर, तनिषा, उज्ज्वल रावत एवं तनमय शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें तनमय शर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

झाकियों के लिए नगर निगम को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार ट्रैफिक पुलिस और तृतीया पुरस्कार के लिए शिक्षा विभाग को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार परेड में अच्छा मार्च पोस्ट करने के लिए प्रथम पुरस्कार पुलिस विभाग से महिला एवं पुरूष की टुकडिय़ों को, द्वितीय पुरस्कार एनसीसी और तृतीया पुरस्कार भारत स्काउट्स एंड गाइड को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार परेड में पुलिस पुरूष एवं महिला वर्ग की टुकड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। एनसीसी सीनियर विंग की टीम ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स गल्र्स वर्ग में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा एसपीएस बल्लभगढ़ की छात्राओं की संयुक्त टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Related posts

निजी स्कूल बसों के पैसेंजर टैक्स खत्म कर फिटनेस करवाने में छूट दे सरकार: FPSC

Metro Plus

नॉन कन्फर्मिंग एरियाज को लेकर मुख्यमंत्री से मिला लघु उद्योग भारती का शिष्टमंडल।

Metro Plus

Modern Delhi Public School celebrated Janmasthami with great pomp and festivity

Metro Plus