Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बीके हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स-डे

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 7 मई (नवीन गुप्ता): नगंला रोड़ स्थित बीके हाई स्कूल में मदर्स-डे बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से सैकेंड क्लास के छात्र- छात्राओं और उनकी माताओं ने विभिन्न परिधानों में नृत्य करके सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों की सभी माताओं को अनेक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिला। सभी अतिर्थियों से अंताक्षरी, आंख-मिचौली, कैटवॉक एवं हेयर स्टाइल जैसी अनेक प्रकार की एक्टिविटिस करवाई गई। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मनित किया गया। अध्यापिकाओं ने इस कार्यक्रम को अधिक मनोरजंक बनाने के लिए जी-जान से कोशिश की।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमति सुरभि श्योराण ने कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ समय-समय पर हर उत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है। ताकि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन का भी पूरा लुफ्त उठाने का मौका मिला। रोजमर्रा के कामों के कारण तनाव हो या बोरिंग जीवनशैली की बात हो, इन सबसे बचने का आसान रास्ता है कि हम हर उत्सव को धुमधाम से मनाएं।
उन्होंने बच्चों को उनकी मां के प्रति आदर सम्मान देने की बात कही। उन्होंने बच्चों को उनकी माता के प्रति आदर-सम्मान देने की बात कही। उन्होंने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ये नन्हें-मुन्ने बच्चे है जिनका भविष्य सवारने में माताएं हमारे साथ योगदान निरतंर दे रही है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभाएं निखारने हेतु अनेक सुझाव दिए कि मां शब्द में इतनी ताकत है कि एक तरफ मां शब्द को रखा जाये और दूसरी तरफ दुनिया की सारी ताकत, दौलत, और शौहरत को रखा जाये तब भी वह मां शब्द का कोई बराबरी नहीं कर सकता। उन्होंने सभी माताओं को कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हमें ईश्वर ने नारी बनाया है। शिक्षित नारी अपने परिवार व समाज तथा राष्ट्र में अच्छे संस्कार भरती है।

IMG_2269

IMG_2277

IMG_2250

Related posts

फरीदाबाद के ADC और हुडा प्रशासक सहित 18 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादले, फरीदाबाद के ADC बने महेन्द्रगढ़ के DC

Metro Plus

अरूण बजाज लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त

Metro Plus

लूट व धांधली का अड्डा बने हरियाणा कर्मचारी चयन बोर्ड को बर्खास्त कर चेयरमैन व सदस्यों के खिलाफ दर्ज हो FIR: सुरजेवाला

Metro Plus