Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

अब विधायक ललित नागर के फ्लैट में रहेंगे पूर्व सीएम हुड्डा

मैट्रो प्लस
चंडीगढ़, 17 मई (महेश गुप्ता):
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सैक्टर-7 की सरकारी कोठी को खाली कर दिया है। चंडीगढ़ के सैक्टर-3 में एमएलए फ्लैट नंबर-26 अब उनका नया घर होगा। हालांकि अभी यह उनका अस्थायी निवास रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में हुड्डा प्राइवेट कोठी की बजाय सरकारी फ्लैट में ही रहेंगे। उनकी पत्नी आशा हुड्डा चंडीगढ़ पहुंची और उन्होंने 70 नंबर कोठी से अपना सामान इस फ्लैट में शिफ्ट करवा दिया। यह फ्लैट तिगांव से कांग्रेस विधायक ललित नागर के नाम पर अलॉट है। हुड्डा को 2014 में सरकारी कोठी अलॉट की गयी थी। अभी कुछ दिन पहले हरियाणा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्रियों के बारे में एक निर्णय लिया था जिसमे उन्हें दी जा रही सुरक्षा भी हटा ली गयी थी ।

Related posts

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर-1 में भरत मिलाप की दिखीं अनूठी झलक

Metro Plus

निजी स्कूल संचालकों द्वारा नियम 134ए के विरोध में स्कूल बंद करने के निर्णय चोरी और सीना जोरी

Metro Plus

गरीबी रेखा से नीचे के कोविड मरीजों के इलाज के लिए सरकार प्रतिदिन प्रति मरीज 5000 रुपए अनुदान देगी: यशपाल

Metro Plus