Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

बैसाखी उत्सव में झूमे SRS इंटरनेशनल के नन्हे छात्र

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
ग्रेटर फरीदाबाद, 15 अप्रैल
: SRS इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बैसाखी पर्व खूब हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन विनय गुप्ता, प्रिंसीपल आदि मौजूद रहे। उन्होंने सभी शिक्षकों, अभिभवावकों व विद्यार्थियों को बैसाखी पर्व की बधाई दी। इस मौके पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व स्कूल की प्रार्थना सभा में बच्चों ने बैसाखी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने बैसाखी के महत्व को दर्शाते हुए कई क्राफ्ट्स भी बनाए।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन विनय गोयल ने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश हैं जहां हर पर्व को बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बैसाखी का अपना विशेष महत्व है। यह किसान की खुशी का प्रतीक है। इस दिन किसान अपनी फसल को लेकर भगवान से अरदास करते हैं तथा फसल पकने पर खुशी से बैसाखी उत्सव मनाते हैं।
विनय गोयल ने कहा कि हरियाणा और पंजाब में यह पर्व विशेष रूप से मनाया जाता । इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गिद्दा, भांगड़ा आदि की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे पंजाबी परिधानों में बच्चों ने सभी को खूब आकर्षित किया।

Related posts

Manohar Lal reviewing a report of the study group of MLAS on Canal presented in a meeting at Chandigarh Education Minister

Metro Plus

फरीदाबाद में गरीबों की हक छीन किया 300 करोड़ का घोटाला: उदयभान

Metro Plus

जनता की हर जरूरत का पूरा-पूरा ध्यान रख रही है भाजपा सरकार: देवेंद्र चौधरी

Metro Plus