Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

स्पाइस जेट के विमान से मात्र दो हजार रूपये में करें विदेश की सैर

मैट्रो प्लस
नई दिल्ली, 17 मई (महेश गुप्ता):
जी हां, यह झुठ नहीं बल्कि हकीकत है। आप मात्र 2,111 रूपये में बेस फेयर में जहां हवाई जहाज से विदेश की सैर करने के लिए फ्लाईट बुक करा सकते हैं वहीं मात्र 511 रूपये में बेस फेयर डोमेस्टिक में अपने भारत देश की सैर करने के लिए। जनता को यह स्पेशल ऑफर दिया है सस्ते हवाई सफर के लिए मशहूर स्पाइस जेट कंपनी ने अपनी 11वीं सालगिरह पर।
स्पाइस जेट का ये ऑफर एक लिमिटेड पीरियड के लिए है। तीन दिन की इस सेल में यात्री आज 17 से 19 मई रात 12 बजे तक टिकेट बुक करा सकते हैं। इस ऑफर के तहत डोमेस्टिक सफर 15 जून से 30 सितंबर के बीच किया जा सकेगा वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए 1 जून से 20 जुलाई के बीच सफर किया जा सकेगा ।
ये सेल केवल स्पाइस जेट की सीधी फ्लाइट्स पर ही लागू होगी। ये छूट केवल एक तरफ की यात्रा पर होगी। वापसी के लिए यात्रियों को दूसरी टिकट बुक करनी होगी। टिकटों की संख्या भी सीमित है और इसे पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर हासिल किया जा सकेगा ।

Related posts

FIMTIA ने नए ESIC क्षेत्रीय निदेशक का स्वागत कर IMT की समस्याओं को उठाया।

Metro Plus

कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के बच्चो का जेईई मैन्स शानदार प्रदर्शन

Metro Plus

अब मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाना हुआ आसान! देखें कैसे?

Metro Plus