Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

भारत विकास परिषद् माधव ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 5 अक्टूबर:
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जन्मतिथि के उपलक्ष्य पर भारत विकास परिषद् माधव शाखा द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन सैक्टर-16 स्थित हनुमान मंदिर में किया गया। इस शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भारत विकास परिषद् की पूरी टीम ने इस आयोजन में अपनी भागीदारी दी। कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत दीप प्रज्वलन कर मंत्रोच्चारण के साथ की गई। सभी रक्तदाताओं का संतों के गुरूद्वारा ब्लड बैंक द्वारा आई गई टीम ने जांच करके रक्तदान करवाया।
भारत विकास परिषद् के कई वरिष्ठ सदस्यों ने कार्यक्रम में शिरकत करके कार्यक्रम को सफल बनाया। जिलाध्यक्ष प्रमोद, वरिष्ठ सदस्य सोहन लाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, एस.आर. मित्तल, मनीष मित्तल ने आकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में परिषद की म.हिला सदस्यों ने सुबह 7.30 बजे से लेकर दोपहर 12.00 बजे तक पूरी मुस्तैदी से डटे रहकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
इस मौके पर भारत विकास परिषद् टीम की ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में यह संदेश जाता है कि रक्तदान महादान है और इसका और कोई विकल्प नहीं है। इसी सोच के साथ इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए भारत विकास परिषद् माधव शाखा ने यह निश्चय किया है कि हर महीने अलग-अलग जगह रक्तदान शिविर का आयोजन करते रहेंगे।

Related posts

पुलिसकर्मियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए DCP डॉ. अर्पित जैन को भेंट की इम्यूनिटी बूस्टिंग किट।

Metro Plus

रोटरी क्लब मिड टाउन ने आर्य कन्या गुरुकुल में कंप्यूटर साक्षरता केंद्र खोला

Metro Plus

मनधीर मान जा सकते हैं जेल, चुनाव आयोग को दिया गलत हलफनामा, रद्द हो सकता है नामांकन !

Metro Plus