Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

विकास चौधरी ने गरीब बच्चों के साथ मूवी देखकर मनाई स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 21 मई (नवीन गुप्ता): आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 25वीं पुण्यतिथि फरीदाबाद के कांग्रेसियों ने अलग ही अंदाज में मनाकर एक मिसाल कायम की। कांग्रेसी नेता विकास चौधरी ने आज अपने कांग्रेसी साथियों के साथ स्लम बस्तियों में रहने वाले करीबन 300 बच्चों को एसआरएस सिनेमा में पूरी ऑडी बुक करके जंगल बुक थ्री डी हिन्दी मूवी दिखाई। इस दौरान श्री चौधरी एवं उनके साथियों ने गरीब बच्चों के साथ फिल्म देखी और उन्हें पॉपकॉन, कोल्डड्रिंक स्वयं वितरित करके उनका भरपूर मनोरंजन किया। कांग्रेसियों द्वारा सुबह बच्चों को उनकी बस्तियों से ही लगजरी बसों में बैठाकर सैक्टर-12 स्थित एसआरएस सिनेमा तक लाया गया, जहां पर इन सभी बच्चों ने खूब मौज-मस्ती की। इस मौके पर कांग्रेसी नेता विकास चौधरी ने सभी बच्चों को स्व. राजीव गांधी की जीवनी से भी अवगत करवाया। श्री चौधरी ने बच्चों को बताया कि स्व. राजीव गांधी सही मायने में आधुनिक भारत के निर्माता तो थे ही वहीं वे इंफोरमेशन टैक्रोलॉजी क्रांति के जनक भी थे। उन्होंने ही पंचायती राज को लागू किया और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया था, वहीं 18 वर्ष के युवाओं को वोट डालने का अधिकार भी श्री गांधी ने ही दिलवाया था। श्री चौधरी ने बच्चों को बताया कि श्री राजीव गांधी की दूरगामी सोच का परिणाम है कि भारत में कंप्यूटर युग की शुरुआत हुई और आज उनकी ही देन है कि आज पूरा देश कंप्यूटरीकृत होकर उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश व प्रदेश में भाजपा सरकार है, जो कांग्रेस के महापुरूषों द्वारा किए विकास कार्याे को इतिहास से गायब करवाने का प्रयास कर रही है, जिसकी पहल उन्होंने बच्चों के पाठ्यक्रम से कांग्रेसी नेताओं की जीवनियों को हटाने का प्रयास करके की है। वहीं भाजपा सरकार झूठे जुमले व सब्जबाग दिखाकर डिजिटल इंडिया की बातें करके कांग्रेसियों द्वारा किए गए कार्याे की वाहवाही लूट रही है। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर भी खुशी देखते ही बनती थी। सैक्टर-8 निवासी सविता ने बताया कि उन्होंने तो कभी आज तक कभी मॉल भी नहीं देखा था बल्कि उसके बारे में सुना था, आज यहां आकर उन्हें बेहद अच्छा लगा और अपने दोस्तों के साथ मूवी देखने का अनुभव उन्हें लम्बे समय तक याद रहेगा। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राजकुमार तेवतिया, राकेश भड़ाना, ओमपाल टोंगर, ज्ञानचंद आहुजा ने भी बच्चों को स्व. राजीव गांधी की उपलब्धियों एवं उनके बलिदान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि वह समय-समय पर गरीबों की मदद करेंगे और उनके क्षेत्रों में जाकर देश व प्रदेश में कांग्रेस द्वारा किए गए कार्याे का प्रचार-प्रसार करेंगे और गरीब बच्चों को अडोप्ट करके उन्हें शिक्षित बनाने का कार्य भी करेंगे। इस मौके पर मनोज प्रधान, ब्रहमप्रकाश गोयल, सोनू मलिक, सुनील यादव, कर्मबीर अत्री, नरेंद्र पहलवान सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

03

02

Related posts

निगमायुक्त यशपाल की अपील, गीला व सूखा कचरा अलग-अलग इकटठा करें।

Metro Plus

Vidyasagar इंटरनेशनल स्कूल में जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने किया पौधारोपण

Metro Plus

लैबोरेटरी, मोबाइल टेस्टिंग बेहतर बनाने और खाद्य एवं औषधि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में डॉ. सुमिता मिश्रा ने उठाए कड़े कदम!

Metro Plus