Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सीमा त्रिखा ने लाखों रूपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ किया

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 21 मई (नवीन गुप्ता): जनता की हर समस्या का समाधान करना मेरा पहला ध्येय है। यह उद्गार मुख्य संसदीय सचिव श्रीमती सीमा त्रिखा ने क्षेत्र में लगभग 30 लाख रूपये के विकास कार्यो के शुभारंभ क्षेत्र के बर्जुुगों से करवाने के उपरांत बोलते हुए व्यक्त किये। इस मौके पर श्रीमती सीमा त्रिखा ने एनएच-2 जे ब्लाक विडो होम में 11 लाख की सीमेंटिड सड़क का शुभारंभ किया। उसके पश्चात पुरानी सब्जी मण्डी में 6 लाख 60 हजार की लागत से बनने वाले टयूबवैल के साथ-साथ संजय गांधी मैमोरियल नगर में 2 टयूबवैलों का विधिवत शुभारंभ किया।
श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि इस भीषण गर्मी में पानी की किसी भी तरह की कमी क्षेत्र में नहीं रहने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मेरा सदैव यही प्रयास रहा है कि मुझे जनता ने जिस काम के लिए पद पर बिठाया है उस काम को मैं हर कीमत पर पूरा करूं और उसके लिए मैं पूरी तरह से कृतसंकल्प हूं।
सीमा त्रिखा ने कहा कि क्षेत्र में विकास की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी और विकास कार्य हर क्षेत्र में होंगे इसका मैं आपसेे वायदा करती हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक ही ध्येय है कि जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं देना और उसके लिए पूरी पार्टी एकजुट होकर कृतसंकल्प है और उसी का प्रतिफल है कि आज जनता भी हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि आपको किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो तो उसकी जानकारी आप मुझे दे ताकि मैं समय रहते उस समस्या इस समाधान कर सकूं।
इस अवसर पर भाजपा नेता विशम्बर भाटिया, आनंदकांत भाटिया, अमित आहूजा, मनोज नासवा, रमन जेटली, राधेश्याम भाटिया, संजय महेन्द्र, जीत सिंह भाटिया, संदीप भाटिया, संदीप कौर, दिनेश भाटिया, पप्पू नागपाल तथा वेद भाटिया सहित क्षेत्र के अन्य कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Photo (1)

Related posts

प्रो० रामबिलास शर्मा ने किया सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का पोस्टर और कैलेंडर रिलीज

Metro Plus

डायनेस्टी स्कूल के नितिन वर्मा ने होली की मंगलकामना देते हुए केमिकलयुक्त रंगों से बचने की सलाह दी

Metro Plus

गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, कर्तव्यों की याद दिलाने का दिन: आरती सिंह राव

Metro Plus