Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

एचएस मलिक को शोक सांत्वना देने पहुंचे केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर

शोक प्रकट करने के लिए कांग्रेस एवं भाजपा नेता का तांता लगा
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 21 मई (नवीन गुप्ता): चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के चेयरमैन एवं जाट समाज के महासचिव एचएस मलिक की माता श्रीमति शांति मलिक के आकस्मिक निधन पर शोक जताने के लिए कांग्रेस एवं भाजपा नेताओं का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में आज भारत सरकार में राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर, कांग्रेसी विधायक ललित नागर, पूर्व मंत्री ए.सी. चौधरी, उनके पुत्र विनय चौधरी, बसंत विरमानी, देवेन्द्र कुमार, डा. आरडी बंसल, सीबी रावल सहित औद्योगिक जगत, शिक्षा जगत, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी श्री मलिक के घर उन्हें शोक सांत्वना देने पहुंचे।
इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, फरीदाबाद के प्रभारी प्रदीप जेलदार, कांग्रेस नेता सतबीर डागर, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, राजन औझा, कृष्णपाल गुर्जर के सुपुत्र देवेन्द्र चौधरी आदि कांग्रेस एवं भाजपा नेता भी श्री मलिक के घर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने जा चुके है।
गौरतलब रहे कि एचएस मलिक की माता श्रीमति शांति मलिक ने 18 मई को सुबह करीब सवा सात बजे आखिरी सांस लेते हुए इस संसार से विदा ले ली थी। 93 वर्षीय श्रीमति मलिक अपने पीछे अपने दो बेटे ए.के. मलिक व एच.एस. मलिक, पोते उमंग मलिक, ध्रूव मलिक, प्रहलाद मलिक व पोती चांदनी मलिक सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। उनके आकस्मिक निधन पर शहर की सामाजिक, धार्मिक, राजनेताओं, शिक्षाविदें एवं विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है और इस दु:ख की घड़ी में मलिक परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। एचएस मलिक सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल के चेयरमैन एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद मिड टाऊन के उपाध्यक्ष भी हैं।Shanti Malik1

Related posts

लायंस क्लब फरीदाबाद एवरसाईन ने लगाया रक्तदान शिविर

Metro Plus

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का डबुआ मंडी की गंदगी को दूर करने का अभियान जारी!

Metro Plus

कोरोना को मध्यनजर रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रतिदिन डोर टू डोर सर्वे का कार्य कर रही हैं: यशपाल यादव

Metro Plus