Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फौगाट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बढ़ाया स्कूल का मान

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 23 मई (नवीन गुप्ता): सैक्टर-57, समयपुर रोड़ स्थित फौगाट पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया है। स्कूल के निदेशक सतीश फौगाट ने बताया कि स्कूल के छात्र राहुल कुमार ने गणित में 99 प्रतिशत अंक, सामाजिक में 93 और शारीरिक शिक्षा में 96 अंक लेकर कुल 500 में से 454 अंक प्राप्त करते हुए स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया।

fogaat-School-Photo-1

वहीं डिम्पल ने 448 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। डिम्पल ने गणित विषय में 99 प्रतिशत अंक पाए। अर्चना ने 413 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं अमित चौधरी चतुर्थ पायदान पर रहे। सभी मेरिट होल्डर विद्यार्थियों को शाबाशी देते हुए सतीश फौगाट ने कहा कि एकाग्रता, मनन व चिंतन धारण करने वाले विद्यार्थी ही मेरिट सूची में जगह बनाने में कामयाब होते हैं।

ये ही वे सितारे है जो समाज के सजग प्रहरी बनकर अग्रिम पंक्ति में अपना वर्चस्व बरकरार रखते है। उन्होंने कहा मैं उज्वल सामाजिक सरोकार की कामना करते हुए छात्रों के कुशल सुखद जीवन की उम्मीद करता हूं। उन्होंने छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्या निकेता सिंह, चेमरमैन रणवीर सिंह, दीपक डागर अदि मौजूद थे।

Related posts

मानव रचना ने रिलायंस जियो इन्फोक लिमिटेड के साथ किया एमओयू साइन

Metro Plus

बच्चों में लीडरशिप का गुण देने के लिए विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल किया गया चुनाव!

Metro Plus

सरस्वती स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा

Metro Plus