Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे समर कैंप में बच्चे मस्ती के साथ सीख रहे हैं गुण: दीपक यादव

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 23 मई (नवीन गुप्ता): ग्रीष्मावकाश के शुभारंभ पर वातावरण को प्रफुल्लित व मनोरंजक बनाने के लिए सैक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में संपर कैंप का आयोजन किया गया है। 20 मई से चल रहे समर कैंप में बच्चों ने खूब मस्ती कर रहे हैं। यह कैंप विद्यालय के प्रांगण में ही आयोजित किया गया है। साथ ही साथ उन्हें कैंप में कई एक्टिविटीज भी सीखने को मिल रहे हैं जिससे बच्चे काफी उत्साहित हैं। यह कैंप 4 जून तक चलेगा। उक्त जानकारी देते हुए स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने बताया कि समर कैंप में बच्चों को विभिन्न कलात्मक चीजें सिखाने के साथ-साथ उनके मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इससे बच्चे नई चीजें सीखते हैं और उनका मनोबल बढ़ता है।
इस अवसर पर स्कूल की हेडमिस्टरेस ज्योति चौधरी ने कहा कि कैंप में बच्चों ने म्यूजिक मस्ती का आनंद उठाया। बच्चों ने मूवी देखी और डांस के साथ जम कर मस्ती की। 4 जून तक चलने वाले इस कैंप में बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, वेस्ट मेटेरियल से चीजें तैयार करना, ड्राइंग, कुकिंग और राइटिंग इम्प्रूवमेंट जैसी एक्टिविटीज सिखाई जा रही हैं। साथ ही कैंप में बच्चों के लिए मूवी शो, पर्सनेलिटी डेवेलपमेंट आदि की भी व्यवस्था की गई है। कैंप में पहुंचने के लिए बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए स्कूल ने फ्री ट्रांसपोर्टशन की व्यवस्था रखी है। विद्यालय के छात्रों के अतिरिक्त बाह्य प्रांगणीय बच्चों ने भी इस क्रियाकलापों में भाग लिया।

2

3

Related posts

करण दलाल ही दे सकते हैं भाजपा के गुर्जर को मात: राकेश तंवर

Metro Plus

लक्की सिंगला एडवोकेट ने सीएए एक्ट को समाज में पारदर्शिता लाने वाला एक्ट बताया।

Metro Plus

डीसी मॉडल स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह पर गोष्ठी का आयोजन किया गया

Metro Plus