Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सरस्वती स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 23 मई (नवीन गुप्ता):  गत वर्षों की भांति इस बार भी तिगांव स्थित सरस्वती शिशु सदन सीनियर सैकेंडरी स्कूल की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 23 मैरिटों के साथ शानदार रहा। मार्च-16 में हुई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 57 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 23 छात्रों ने मेरिट प्राप्त की है तथा 40 छात्र प्रथम श्रेणी में उर्तीण हुए हैं। दसवीं की इस परीक्षा परणिाम में विद्यालय की अंजली बिंदल 500 में से 471 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सुधांशु 458 अंक प्राप्त कर द्वितीय व इशिका 454 अंक प्राप्त तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा अखिल ने 406, अर्चना चौहान ने 400, दीपिका ने 420, हर्षिता ने 445, कीर्ति ने 440, मानसी ने 433, मेघा मान ने 418, नैसी ने 424, निशा यादव ने 420, शीतल ने 417, शैली ने 434, शिल्पा ने 430, शिवानी ने 421, धु्रव ने 401, गौरव कौशिक ने 413, रितिक ने 420, लक्ष्य ने 413, मंयक ने 405, तुषार ने 444 व विवेक नागर ने 442 अंक प्राप्त कर मेरिट सूचि में दर्ज किया। विद्यालय के चेयरमैंन श्री वाईके माहेश्वरी ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए छात्रों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक अच्छा परीक्षा परिणाम छात्रों की मेहनत, अध्यापकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का फल होता है।

 

Sudhanshu Photo-2

Anjali Photo-1

 

Related posts

कलश यात्रा में जमकर झुमे महापौर सुमन बाला तथा पार्षद धनेश अदलखा, नाच-गाकर किया भगवान शिव का उद्घोष

Metro Plus

अभिभावक हल्ला बोल रैली की व्यवस्था व तैयारी को लेकर हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने की बैठक

Metro Plus

घर बैठें ले अब मोबाईल पर एक ही ऐप के जरिए सभी सरकारी सेवाओं का लाभ! जानें कैसे?

Metro Plus