Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

प्रदेश सरकार के लिए जनता के हित सर्वोपरि: सीमा त्रिखा

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 26 मई (नवीन गुप्ता): प्रदेश सरकार के लिए जनता के हित सर्वोपरि हैं। प्रदेश सरकार का मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास। जिसके चलते मुख्यमंत्री घोषणाओं को पूरा करने के अतिरिक्त संबन्धित क्षेत्रों में विकास कार्य प्रगति पर हैं। इस कड़ी में नित रोज मूलभूत सुविधाओं से युक्त विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिसके लिए प्रदेश सरकार दृढ़ता से प्रयासरत है।यह विचार मुख्य संसदीय सचिव एवं बडख़ल हलके की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने एनएच-2ई और एनएच-1जे ब्लॉक में लगभग 13 लाख रूपये के विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ करने उपरान्त उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहे।
उन्होंने बडख़ल हलके के आरडबल्यूए प्रतिनिधियों का आवाह्न किया कि वे संबन्धित क्षेत्रों में जाकर क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों का ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि किसी भी विकास कार्य को पूरा करने में विभागीय प्रक्रिया को अपना कर उसे पूरा किया जाना जरूरी है। विकास कार्यों को पूरा करने में प्रक्रिया के पूरा होने पर ही विकास कार्य शुरू किये जा सकते हैं। अत: इस प्रक्रिया के पूरा होने तक जनता धैर्य रखे और विकास कार्यों को पूरा करने में अपना सहयोग दें ताकि विकास कार्यों का जनता को भरपूर लाभ दिया जा सके।
इस अवसर पर श्याम गोसाईं, अमित आहुजा, आनन्दकांत भाटिया, बिशंबर भाटिया, मनोज नासवा, राधेश्याम भाटिया, चन्नी भाटिया, नन्दलाल भाटिया, गौरव भाटिया, मोहन लाल भाटिया, दिनेश भाटिया, प्रवीण खत्री, मोहन सिंह भाटिया, रमेश खत्री, गौरव बत्तरा, जोगेन्द्र, दीपक भाटिया, हरेन्द्र शर्मा, सुमित्रा खत्री, ज्योति अरोड़ा, बिमला शर्मा, ओम प्रकाश अरोड़ा, अमरनाथ भाटिया सहित स्थानीय क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में कराए विकास कार्यों के प्रति आभार प्रकट कर मुख्य संसदीय सचिव का स्वागत किया।

20160525_153654

 

Related posts

नारी सशक्तिकरण व सम्मान की रक्षा के लिए तीन तलाक बिल जरूरी:राजेश नागर

Metro Plus

पूर्वांचल समाज ने अपने दम पर बनाई पहचान

Metro Plus

J.P. Malhotra was presented Letter of Commendation by Honble Minister of State Government of India

Metro Plus